Society of Indian Automobile Manufacturers (SIAM), सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने 2022-2023 के सबसे ज्यादा बिकने वाले दोपहिया वाहनों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में Hero Splendor (हीरो स्प्लेंडर) सबसे ऊपर है। वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने 2022-23 में हीरो स्प्लेंडर की 32.56 लाख यूनिट्स की बिक्री की।
2 of 10
2023 Honda Activa 125
- फोटो : Honda Motorcycle
दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला दोपहिया Honda Activa (होंडा एक्टिवा) है, जिसने 21.50 लाख यूनिट की बिक्री का आंकड़ा हासिल किया है। इन दोनों दोपहिया वाहनों के बीच एक चीज जो एक जैसी है, वह यह है कि वे अपनी विश्वसनीयता के लिए जानी जाती है और इनकी कीमत भी सही है।
3 of 10
Honda CB Shine SP 125 BS6
- फोटो : Honda Motorcycle
तीसरे नंबर पर Honda CB Shine (होंडा सीबी शाइन) है जो काफी लोकप्रिय 125 cc मोटरसाइकिल है। होंडा ने शाइन की 12.09 लाख यूनिट बेचीं। कंपनी शाइन के एक ज्यादा किफायती वर्जन को पेश करने पर भी काम कर रही है, जिसका नाम शाइन 100 होगा।
4 of 10
Hero HF Deluxe
- फोटो : Hero MotoCorp
इसके बाद Hero HF Deluxe (हीरो एचएफ डीलक्स) का नंबर आता है। हीरो मोटोकॉर्प ने हीरो एचएफ डीलक्स की 10.52 लाख यूनिट्सकी बिक्री की और यह चौथे स्थान पर रही।
5 of 10
Bajaj Pulsar P150
- फोटो : Bajaj Auto
Bajaj Pulsar (बजाज पल्सर) ने पांचवां नंबर हासिल किया है। वाहन निर्माता बजाज ऑटो ने पल्सर की 10.29 लाख यूनिट बेचीं। पल्सर भारतीय मोटरसाइकिल उद्योग में सबसे पुराने और सबसे आइकॉनिक ब्रांडों में से एक है। बजाज ने पल्सर ब्रांड के साथ एक नया स्पोर्टी कम्यूटर सेगमेंट पेश किया।