कोरोना वायरस महामारी से पूरा उद्योग जगत प्रभावित है। इस बीमारी ने देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर के उद्योग धंधे चौपट कर दिए हैं। महामारी ने ऑटोमोबाइल निर्माताओं के लिए भी मुश्किल खड़ी कर दी है। ऑटोमोबाइल कंपनियां आने वाले दिनों में कुछ बड़ी गाड़ियों की लॉन्चिंग की योजना बना रही थीं, लेकिन फिलहाल उन सभी को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। हम कौन सी गाड़ियां होने वाली थी लॉन्च...
इन अपकमिंग कारों पर पड़ी Coronavirus की मार, लेकिन जल्द ही दिखेंगी सड़कों पर
2020 Honda City
होंडा सिटी 2020 भारत में अप्रैल में लॉन्च होने वाली थी, लेकिन कंपनी ने COVID-19 के चलते इस गाड़ी की लॉन्चिंग स्थगित कर दी है। लेकिन लॉकडाउन शुरू होने के बाद जोखिमों को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इसके कार्यक्रम को रद्द कर दिया। वहीं आगे भी अभी कोई तारीख तय नहीं है। बता दें कि नई जेनरेशन होंडा सिटी में 1.5-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन, BS6 अपडेटेड और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प होगा। 2020 होंडा सिटी की कीमत लगभग 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होने की संभावना है।
2020 Hyundai Tucson
ह्यूंदै टूसों 2020 को फरवरी में ऑटो एक्सपो में भी प्रदर्शित किया गया था। इस गाड़ी की लॉन्चिंग मार्च में होने वाली थी। हालांकि ऐसा नहीं हो सका। हाल ही में ह्यूंदै इंडिया ने वरना फेसलिफ्ट लॉन्च किया है लेकिन बाजार में टूसों फेसलिफ्ट कब आएगी इसकी अभी कोई डेट फिक्स नहीं है। ह्यूंदै टूसों में नए ग्रिल और हेडलैंप्स, न्यू अलॉय व्हील्स और टेललैंप्स दिए गए है। वहीं गाड़ी के अंदर 8.0 इंच टचस्क्रीन के साथ डैशबोर्ड दिया गया है। टूसों ब्लूलिंक से कनेक्टेड होगी। फेसलिफ्ट में 150बीएचपी और 192एनएम का पेट्रोल इंजन या 182बीएचपी और 400एनएम का डीजल इंजन होगा। इसके डीजल वैरिएंट को 6-स्पीड ऑटोमैटिक की जगह 8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश किया जाएगा।
Skoda Rapid 1.0
स्कोडा रैपिड 1.0 को भी 2020 ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया गया था। 16 मार्च को स्कोडा ऑटो ने स्कोडा रैपिड 1.0 टीएसआई पेट्रोल की बुकिंग शुरू की थी। इस गाड़ी को पहली बार फॉक्सवैगन पोलो और वेंटो के बीएस 6 इंजन के साथ पेश किया गया था। यह 110 बीएचपी की पावर और 175एएम का टार्क देता है। इसके ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 6 स्पीड ऑटोमैटिक (टॉर्क कन्वर्टर) शामिल हैं। कपनी ने बीएस6 के चलते स्कोडा रैपिड डीजल को बंद कर दिया है। इस गाड़ी के अप्रैल में लॉन्च होने की उम्मीद थी। लेकिन देशभर में लॉकडाउन के चलते फिलहाल इसकी लॉन्चिंग टल गई है।
Skoda Karoq
स्कोडा कराक एसयूवी की बुकिंग भी रैपिड 1.0 के साथ शुरू की थी। इस एसयूवी को भी 2020 ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया गया था। जबकि स्कोडा कराक की लॉन्चिंग अप्रैल में होने वाली थी। उम्मीद जताई जा रही है कि लॉकडाउन खत्म होते की कंपनी इस एसयूवी को लॉन्च करेगी। स्कोडा कराक एसयूवी 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ होगी, जो कि 150 बीएचपी की पावर और 250 एनएम का टार्क जेनरेट करेगी। यह 7-स्पीड डीएसटी के साथ होगी। इसमें पैनोरैमिक सनरूफ, वर्चुअल कॉकपिट और 9 एयरबैग में केवल एक ही वैरिएंट होगा। उम्मीद है कि इस एसयूवी को 19 से 20 लाख रुपये के मूल्य के साथ भारत में लॉन्च किया जा सकता है।