हाल ही में देश की दिग्गज दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी TVS Motor कंपनी ने ब्रिटिश कंपनी Norton Motorcycle को खरीदा है। ऐसा करके टीवीएस ने वैश्विक निर्माताओं की सूची में एक और नाम जोड़ा दिया है। बता दें कि Norton Motorcycles की 1898 में बर्मिंघम में जेम्स लैंसडाउन नॉर्टन ने शुरुआत की थी। यह अब तक के सबसे प्रतिष्ठित ब्रिटिश बाइक ब्रांडों में से एक है। इस कंपनी के पास लग्जरी मोटरसाइकिल्स की एक लंबी सूची है। कंपनी के पास क्लासिक मोटरसाइकिल्स के साथ-साथ बड़ी क्षमता वाली सुपरबाइक्स भी हैं। बता दें कि बजाज ऑटो और क्लासिक लीजेंड्स के बाद टीवीएस तीसरी ऑटो कंपनी है, जिसने वैश्विक ब्रांड के साथ सौदा किया है। हम आपको बताते हैं इन कंपनियों के बारे में...
BMW और Harley Davidson से मुकाबला कर रहे हैं ये इंडियन बाइक ब्रांड्स, दुनियाभर में मचाई धूम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
TVSं Motor और Norton Motorcycle
भारतीय कंपनी टीवीएस से नॉर्टन ब्रांड की विरासत को पुनर्जीवित करने और बहाल करने की उम्मीद है। टीवीएस कंपनी की भारत में अपनी अलग पहचान है। इस जानी-मानी कंपनी से नॉर्टन के अधिग्रहण के बाद से काफी उम्मीदें की जा रही हैं। हालांकि इसका परिणाम इतनी जल्दी नहीं मिलेगा। लेकिन जिस इरादे से विश्व स्तर पर पैर पसारे हैं उससे उम्मीद की जा रही है कि कंपनी उस पर खरा उतरेगी। साथ ही देश और विदेश में बेहतर प्रदर्शन करेगी।
Bajaj और Triumph
Triumph और Bajaj के बीच इस सौदे को बनाने में दो साल से अधिक का समय लगा है, दोनों ब्रांड्स ने आखिरकार इस साल की शुरुआत में सहमति बना ली है। इन दोनों कंपनियों का उद्देश्य ग्राहकों को सस्ती और अच्छी बाइक उपलब्ध कराना है। यह बाइक पुणे के बाहरी इलाके में बजाज के प्लांट में बनाई जाएंगी। बता दें कि ट्रायंफ बजाज की विशेषज्ञता का उपयोग वैश्विक बाजारों में निर्यात करने के लिए करेगा, विशेष रूप से लैटिन अमेरिका और अफ्रीकी देशों में जहां भारतीय ब्रांड अन्य ब्रांड्स की तुलना में पहले से मजबूत है। यह एक नॉन-इक्विटी समझौता है और अब ये दोनों कंपनियां लॉन्ग-टर्म पार्टनरशिप में आ गई हैं। Triumph लार्ज कैपेसिटी बाइकों के लिए मशहूर है। जबकि बजाज ऑटो छोटी मोटरसाइकिल सेंगमेंट में हिट है। लेकिन जल्द ही दोनों मिल कर मिड कैपेसिटी मोटरसाइकिल बनाएंगी। इन बाइक्स को दुनिया भर में बजाज डीलरशिप के जरिए बेचा जाएगा।
Classic Legends, Jawa, BSA और Yezdi
महिंद्रा-समर्थित Classic Legends कंंपनी ने Jawa और BSA नामों के अधिकार खरीदे, जबकि इनमें से एक पार्टनर पहले से ही Yezdi ब्रांड का मालिक था। इसके बाद तीनों ब्रांड अब एक ही छत के नीचे आ गए हैं। बता दें कि इस कंपनी ने 2018 में दो मॉडल, Jawa और Forty Two लॉन्च की थी। एक साल बाद Perak को लॉन्च किया।
Bajaj और KTM
कंपनी का मालिक होने से लेकर एक प्रमुख हिस्सेदारी धारक होने तक बजाज ने केटीएम के साथ सामंजस्य स्थापित करने के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बता दें कि केटीएम को हाल ही के दिनों में काफी सफलता मिली है। केटीएम ने अपनी मोटरसाइकिलों के साथ बाजार में बेहतर प्रदर्शन किया है। केटीएम की छोटी क्षमता वाली एक-सिलिंडर मोटरसाइकिलों ने उम्मीद से बेहतर बिक्री की। जबकि Duke और RC को लगातार लोग पसंद कर रहे हैं। पिछले साल केटीएम ने वैश्विक बिक्री के मामले में हार्ले-डेविडसन को टक्कर देने में भी कामयाबी हासिल की। वहीं हाल ही में बजाज ऑटो ने केटीएम के स्वामित्व वाले Husqvarna को भारतीय बाजार में प्रवेश करने में मदद की। हस्कवरना (Husqvarna) ने भारत में Svartpilen 250 और Vitpilen 250 बाइक्स के साथ शुरुआत की है। यह विशेष रूप से भारत के लिए डिजाइन की गई बाइक हैं। वहीं भारत दुनिया का पहला ऐसा देश है जहां Husky 250 लॉन्च की गई है। बता दें कि Husqvarna स्वीडन का एक पुराना और पॉपुलर बाइक ब्रांड है। इस स्पोर्टी बाइक की धूम पूरी दुनिया में है।