{"_id":"67e1720fe45032530d0289d9","slug":"tesla-roadster-not-launched-even-after-eight-years-but-bookings-are-still-being-made-2025-03-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tesla Roadster: आठ साल बाद भी नहीं आई टेस्ला रोडस्टर, लेकिन अब भी हो रही बुकिंग, जानें क्या है वजह","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tesla Roadster: आठ साल बाद भी नहीं आई टेस्ला रोडस्टर, लेकिन अब भी हो रही बुकिंग, जानें क्या है वजह
Mon, 24 Mar 2025 08:24 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 24 Mar 2025 08:24 PM IST
सार
टेस्ला रोडस्टर इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार का इंतजार अब आठ साल लंबा हो चुका है। साल 2017 में एलन मस्क ने इस कार को पेश किया था और वादा किया था कि 2020 तक इसे डिलीवर किया जाएगा। लेकिन अब तक इसकी एक भी यूनिट ग्राहकों तक नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
Tesla Roadster
- फोटो : Tesla
Tesla (टेस्ला) की Roadster (रोडस्टर) इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार का इंतजार अब आठ साल लंबा हो चुका है। साल 2017 में एलन मस्क ने इस कार को पेश किया था और वादा किया था कि 2020 तक इसे डिलीवर किया जाएगा। लेकिन अब तक इसकी एक भी यूनिट ग्राहकों तक नहीं पहुंची है। इस दौरान, टेस्ला ने Model Y (मॉडल वाई) और Cybertruck (साइबरट्रक) जैसी कई चर्चित कारें लॉन्च कर दीं। लेकिन रोडस्टर का भविष्य अब भी अनिश्चित बना हुआ है। इसके बावजूद, टेस्ला की आधिकारिक वेबसाइट अभी भी इस कार की बुकिंग ले रही है। और इसके लिए 50,000 डॉलर (करीब 43 लाख रुपये) की एडवांस पेमेंट मांगी जा रही है।
Tesla Roadster
- फोटो : Tesla
टेस्ला और एलन मस्क के वादे - बड़े दावे, देरी भरी डिलीवरी
टेस्ला और उसके सीईओ एलन मस्क अक्सर बड़े वादे करने के लिए मशहूर हैं, लेकिन कई बार ये वादे हकीकत बनने में बहुत देर लगा देते हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है साइबरट्रक, जिसे 2019 में पेश किया गया था। इसे कई बार देरी के बाद आखिरकार नवंबर 2023 में प्रोडक्शन में लाया गया।
यह भी पढ़ें - ADAS Cars: भारत में अब हर किसी की पहुंच में ADAS तकनीक, ये हैं सबसे किफायती टॉप-5 कारें

रोडस्टर भी ऐसी ही एक चर्चित कार रही है, जिसे पहली बार स्पेसएक्स के रॉकेट के जरिए स्पेस में भेजे जाने के कारण सुर्खियां मिली थीं। इसके बाद, टेस्ला ने 2017 में दूसरी जनरेशन की रोडस्टर पेश की और 2020 तक डिलीवरी का वादा किया, लेकिन समय लगातार बढ़ता गया। लेकिन, इसने टेस्ला को ईवी के लिए बुकिंग स्वीकार करने से नहीं रोका। 2021, 2022, 2023 और 2024 की डेडलाइन भी बीत गई, और अब वेबसाइट पर 2025 की अनुमानित निर्माण तारीख दिखाई जा रही है।
यह भी पढ़ें - Electric Cars: भारत में जल्द लॉन्च होने वाली हैं ये इलेक्ट्रिक कारें, जानें बैटरी, ड्राइविंग रेंज जैसी अहम डिटेल्स
यह भी पढ़ें - Electric Cars: भारत में जल्द लॉन्च होने वाली हैं ये इलेक्ट्रिक कारें, जानें बैटरी, ड्राइविंग रेंज जैसी अहम डिटेल्स
विज्ञापन
विज्ञापन
Tesla Cybertruck
- फोटो : Tesla
टेस्ला की क्या है प्राथमिकता
हाल ही में, एलन मस्क ने रोडस्टर के बुकिंग होल्डर्स को उनके धैर्य के लिए धन्यवाद कहा और दावा किया कि इस कार का डिजाइन लगभग फाइनल हो चुका है। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि टेस्ला पहले अपने प्रमुख मॉडल्स पर ध्यान देगी, जिनमें Model 3, Model Y, Model X, Model S और Cybertruck शामिल हैं। इसका मतलब यह भी हो सकता है कि रोडस्टर को सड़क पर आने में अभी और साल लग सकते हैं।
यह भी पढ़ें - तूझे भूलना तो चाहा, लेकिन भुला न पाए!: भारत की मशहूर टू-स्ट्रोक बाइक्स, जानें क्या थी इनकी खूबियां

2025 Tesla Model Y
- फोटो : X/@Tesla
टेस्ला की नई और सस्ती इलेक्ट्रिक कार पर फोकस
फिलहाल, टेस्ला अपनी सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार पर काम कर रही है, जो Model Y का सस्ता वर्जन होगी। यह कार Model 2 के नाम से मशहूर हो रही है और इसे जल्द ही भारत में भी लाने की योजना है। टेस्ला के भारत में एंट्री की चर्चाओं के बीच यह किफायती इलेक्ट्रिक कार भारतीय बाजार के लिए एक बड़ा कदम हो सकती है।
यह भी पढ़ें - ISBT: डिजिटल यात्री सूचना से लेकर एसएमएस अलर्ट तक, दिल्ली के कश्मीरी गेट आईएसबीटी का होगा डिजिटल कायाकल्प