फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ADAS Cars: भारत में अब हर किसी की पहुंच में ADAS तकनीक, ये हैं सबसे किफायती टॉप-5 कारें

Mon, 24 Mar 2025 03:15 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 24 Mar 2025 03:15 PM IST
सार

भारत में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) अब सिर्फ महंगी कारों तक सीमित नहीं रहा। अब कई कार निर्माता कंपनियां इसे अपनी किफायती कारों और एसयूवी में भी दे रही हैं। अगर आप भी एक ऐसी कार खरीदना चाहते हैं, जिसमें यह आधुनिक सुरक्षा तकनीक हो, तो यहां हम आपको भारत में उपलब्ध सबसे किफायती ADAS वाली टॉप-5 कारों और एसयूवी के बारे में बता रहे हैं।

विज्ञापन
Top 5 Most Affordable ADAS Cars in India adas technology cars in india
ADAS in Car - फोटो : Freepik
भारत में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) अब सिर्फ महंगी कारों तक सीमित नहीं रहा। अब कई कार निर्माता कंपनियां इसे अपनी किफायती कारों और एसयूवी में भी दे रही हैं। भारतीय ग्राहक अब सुरक्षा को ज्यादा अहमियत दे रहे हैं, जिसकी वजह से यह तकनीक तेजी से लोकप्रिय हो रही है। 


यह भी पढ़ें - Electric Cars: भारत में जल्द लॉन्च होने वाली हैं ये इलेक्ट्रिक कारें, जानें बैटरी, ड्राइविंग रेंज जैसी अहम डिटेल्स

फिलहाल, भारत में ADAS दो लेवल में उपलब्ध है। लेवल 1 में फॉरवर्ड कोलिजन असिस्ट (टकराव से बचाव की तकनीक) और लेन कीप असिस्ट (गाड़ी को लेन में बनाए रखने की तकनीक) जैसे फीचर मिलते हैं। वहीं, लेवल 2 में एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल (स्पीड को ऑटोमैटिक एडजस्ट करने वाली तकनीक) और ब्लाइंड स्पॉट कोलिजन अवॉइडेंस असिस्ट (अंधे कोनों में आने वाले वाहनों से बचाने वाली तकनीक) जैसी एडवांस फीचर्स शामिल हैं।

अगर आप भी एक ऐसी कार खरीदना चाहते हैं, जिसमें यह आधुनिक सुरक्षा तकनीक हो, तो यहां हम आपको भारत में उपलब्ध सबसे किफायती ADAS वाली टॉप-5 कारों और एसयूवी के बारे में बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें - तूझे भूलना तो चाहा, लेकिन भुला न पाए!: भारत की मशहूर टू-स्ट्रोक बाइक्स, जानें क्या थी इनकी खूबियां
Top 5 Most Affordable ADAS Cars in India adas technology cars in india
Honda Amaze - फोटो : Honda Cars
Honda Amaze
होंडा कार्स इंडिया की सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी अमेज में लेवल-2 ADAS फीचर्स मिलता शामिल है। निर्माता के अनुसार, यह 10 लाख रुपये से कम कीमत में ADAS फीचर्स वाली सबसे किफायदी वाहन है। ADAS फीचर्स अमेज के ZX ट्रिम में उपलब्ध हैं। अमेज के ADAS फीचर्स में अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर और बहुत कुछ शामिल है। 

यह भी पढ़ें - Porsche Taycan Facelift: पोर्शे टायकन फेसलिफ्ट RWD हुई लॉन्च, जानें कीमत, रेंज और फीचर्स
Top 5 Most Affordable ADAS Cars in India adas technology cars in india
Mahindra XUV 3XO - फोटो : Mahindra
Mahindra XUV 3XO
महिंद्रा XUV 3XO एक सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी है, जो लेवल-2 ADAS फीचर्स के साथ आती है। XUV 3XO को इसके AX5 L और AX7 L वैरिएंट्स में ADAS फीचर्स मिलता है। जिसमें अडेप्टिव लेन कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट असिस्ट और अन्य फीचर्स उपलब्ध हैं। 

यह भी पढ़ें - 2025 Aston Martin Vanquish: भारत में लॉन्च हुई सुपरकार 2025 एस्टन मार्टिन वैंक्विश, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
विज्ञापन
विज्ञापन
Top 5 Most Affordable ADAS Cars in India adas technology cars in india
Honda City - फोटो : Honda
Honda City
होंडा सिटी डी-सेगमेंट में एक हाई-एंड सेडान है। लेवल-1 ADAS होंडा सिटी में V मॉडल से शुरू होता है। ब्लाइंड व्यू कैमरा, अडेप्टिव लेन कीप असिस्ट, हाई बीम असिस्ट और अन्य फीचर्स होंडा सिटी में स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं। 

यह भी पढ़ें - 2025 BMW 3 Series LWB: बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज लॉन्ग व्हीलबेस डीजल वेरिएंट हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
विज्ञापन
Top 5 Most Affordable ADAS Cars in India adas technology cars in india
Kia Sonet X-Line - फोटो : Kia India
Kia Sonet
ह्यूंदै वेन्यू और किआ सोनेट की बुनियाद एक जैसी है। सोनेट में लेवल 1 ADAS फंक्शन मिलता हैं। इसमें लेन मेंटेन असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट हेल्प और बहुत सारे फीचर्स हैं। ADAS फीचर्स किआ सोनेट पर GTX प्लस मॉडल से शुरू होता है। 

यह भी पढ़ें - Road Accidents: भारत में सबसे ज्यादा सड़क हादसे, गंभीर चिंता का विषय, किरेन रिजिजू ने की यह अपील
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed