टेस्ला जल्द ही अपनी किफायती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की योजना बना रही है। जो अब तक की सबसे सस्ती टेस्ला कार हो सकती है। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने इशारा किया है कि कंपनी एक बड़ा प्रोडक्ट लॉन्च की तैयारी कर रही है। और इसमें सबसे खास नई कार होगी, जिसका नाम Tesla Model 2 (टेस्ला मॉडल 2) हो सकता है। यह मौजूदा मॉडल 3 या मॉडल Y का एक सस्ता वर्जन भी हो सकता है।
2 of 6
Tesla Cybercab
- फोटो : Tesla
टेस्ला की सबसे सस्ती कार कब आएगी?
टेस्ला ने इस कार के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। लेकिन यह बताया है कि इसमें नई और मौजूदा टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। और इसे मौजूदा प्रोडक्शन लाइन्स पर ही बनाया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टेस्ला का कहना है कि यह अब तक की सबसे सस्ती टेस्ला कार जून 2025 तक लॉन्च की जाएगी। इसके अलावा, कंपनी इस साल जून में अमेरिका में अपनी Cybercab (साइबरकैब) सर्विस भी लॉन्च करने जा रही है, जो पूरी तरह से सेल्फ-ड्राइविंग टेक्नोलॉजी पर आधारित होगी। साइबरकैब सर्विस Waymo (वेमो) को टक्कर देगी।
3 of 6
Tesla Model Y
- फोटो : Tesla
क्या टेस्ला की सबसे सस्ती कार भारत में लॉन्च होगी?
भारत में टेस्ला की एंट्री को लेकर काफी समय से चर्चा हो रही है। भारतीय मार्केट में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग तेजी से बढ़ रही है। और इसीलिए टेस्ला के लिए भारत एक बड़ा मौका हो सकता है। हालांकि, अब तक टेस्ला ने आधिकारिक रूप से भारतीय मार्केट में अपने कदम नहीं रखे हैं। लेकिन सबसे सस्ती टेस्ला कार ब्रांड की भारत में एंट्री का सही मौका बन सकती है।
4 of 6
Tesla Model Y
- फोटो : Tesla
दिलचस्प बात यह है कि दिसंबर 2024 में टेस्ला ने दिल्ली में अपने शोरूम के लिए जगह तलाशने का काम फिर से शुरू किया था। यह संकेत देता है कि कंपनी भारतीय बाजार में निवेश करने की योजना पर दोबारा विचार कर रही है। अप्रैल 2024 में एलन मस्क ने कहा था कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने भारत आ सकते हैं और यहां 2-3 अरब डॉलर का निवेश करने की योजना बना सकते हैं। लेकिन, अचानक उन्होंने अपनी यात्रा रद्द कर दी क्योंकि कंपनी ने बिक्री में गिरावट के चलते 10 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी कर दी थी।
5 of 6
Tesla Robovan
- फोटो : Tesla
केंद्रीय बजट 2025 से टेस्ला को क्या फायदा?
फरवरी 2025 में पेश किए गए केंद्रीय बजट 2025 में भारत सरकार ने 40,000 डॉलर से ज्यादा कीमत वाली लग्जरी कारों पर टैक्स को 125 प्रतिशत से घटाकर 70 प्रतिशत कर दिया। साथ ही, भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए इस्तेमाल होने वाली लिथियम-आयन बैटरियों पर लगने वाला कस्टम ड्यूटी टैक्स पूरी तरह खत्म कर दिया गया है।