फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tata Tiago CNG vs Maruti Celerio CNG: जानें दोनों में कौन देती है ज्यादा माइलेज, कौन है ज्यादा सुरक्षित सीएनजी कार

Thu, 20 Jan 2022 04:42 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 20 Jan 2022 04:42 PM IST
सार

मारुति सुजुकी ने हाल ही में अपनी नई अपडेटेड Maruti Celerio के सीएनजी वर्जन को लॉन्च किया है। और अब टाटा मोटर्स ने Tata Tiago का सीएनजी वर्जन उतारा है। जानें दोनों में से किस कार में कितना दम है और कौन सी सीएनजी कार ज्यादा सुरक्षित है। 

विज्ञापन
Tata Tiago CNG Car Vs Maruti Suzuki Celerio CNG Car Mileage Features Specification Price Comparison Auto News Hindi
टाटा टियागो बनाम मारुति सेलेरियो सीएनजी वैरिएंट - फोटो : For Reference Only
पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों के बीच सीएनजी वाहनों को अपनाने की दर तेजी से बढ़ी रही है। इसे देखते हुए देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने अपनी लोकप्रिय हैचबैक Tata Tiago (टाटा टियागो) और सेडान Tata Tigor (टाटा टिगोर) को सीएनजी मॉडल के साथ लॉन्च किया है। पेट्रोल और डीजल की कीमत की तुलना में सीएनजी सस्ती है। इस वजह से सीएनजी वाहन पैसों की बचत करते हैं। 


भारत में सीएनजी कार बाजार में Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है। ऐसे में टियागो और टिगोर सीएनजी कारें इन्हें कड़ी टक्कर देंगी। हाल ही में मारुति सुजुकी ने अपनी नई अपडेटेड Maruti Celerio के सीएनजी वर्जन को लॉन्च किया है। और अब टाटा मोटर्स ने Tata Tiago का सीएनजी वर्जन उतारा है। जानें दोनों में से किस कार में कितना दम है और कौन सी सीएनजी कार ज्यादा सुरक्षित है। 
Tata Tiago CNG Car Vs Maruti Suzuki Celerio CNG Car Mileage Features Specification Price Comparison Auto News Hindi
टाटा टियागो बनाम मारुति सेलेरियो सीएनजी वैरिएंट - फोटो : Tata Motors
दोनों की साइज में कितना अंतर
Maruti Celerio CNG और Tata Tiago CNG मॉडल के साइज की बात करें तो Maruti Celerio CNG की लंबाई 3.6 मीटर है। जबकि Tata Tiago CNG की लंबाई 3.7 मीटर है। सेलेरियो में 165mm का ग्राउंड क्लियरेंस मिलता है। जबकि टाटा टियागो का ग्राउंड क्लियरेंस 168mm है। यानी Tata Tiago पहाड़ी इलाकों और उबड़-खाबड़ रास्तों पर बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरियंस देगी। 
Tata Tiago CNG Car Vs Maruti Suzuki Celerio CNG Car Mileage Features Specification Price Comparison Auto News Hindi
टाटा टियागो बनाम मारुति सेलेरियो सीएनजी वैरिएंट - फोटो : Maruti Suzuki
कितना दमदार है इनका इंजन
Maruti Celerio CNG के पेट्रोल वैरिएंट में 1.0-लीटर का K10C DualJet इंजन मिलता है। सेलेरियो का सीएनजी वैरिएंट 57 hp का अधिकतम पावर और 82.1 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि Tata Tiago CNG में भी पेट्रोल वैरिएंट वाला ही 1.2-लीटर रेवोट्रॉन 3-सिलिंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 73.4 PS का अधिकमत पावर और 95 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों ही कारें में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। यानी पावर के मामले में Tata Tiago CNG कार Maruti Celerio CNG पर भारी पड़ती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tata Tiago CNG Car Vs Maruti Suzuki Celerio CNG Car Mileage Features Specification Price Comparison Auto News Hindi
टाटा टियागो बनाम मारुति सेलेरियो सीएनजी वैरिएंट - फोटो : Tata Motors
कितनी ज्यादा सुरक्षित
टाटा मोटर्स ने अपनी Tiago CNG कार को सुरक्षित बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। कंपनी ने अपनी पहली सीएनजी कार में अनोखे सेफ्टी फीचर्स दिए हैं। इसमें गैस लीकेज को डिटेक्ट करने का फीचर मिलता है। अगर किसी परिस्थिति में कार में सीएनजी लीक होती है, तो कार में मौजूद लीक डिटेक्शन टेक्नोलॉजी गाड़ी को खुद-ब-खुद सीएनजी से पेट्रोल मोड पर शिफ्ट कर देगी। इसके साथ ही यह टेक्नोलॉजी वाहन चालक को गैस लीक के बारे में अलर्ट भी करती है। इसके साथ ही गाड़ी को तत्काल बंद करने के लिए एक माइक्रो स्विच दिया गया है। 
विज्ञापन
Tata Tiago CNG Car Vs Maruti Suzuki Celerio CNG Car Mileage Features Specification Price Comparison Auto News Hindi
टाटा टियागो बनाम मारुति सेलेरियो सीएनजी वैरिएंट - फोटो : Tata Motors
दुर्घटना से बचाएगी
इतना ही नहीं, टाटा टियागो सीएनजी कार को दुर्घटना से बचाने के लिए एक और खास फीचर मिलता है। अगर कार में थर्मल इंसीडेंट की कोई घटना होती है तो सिलेंडर फटने से बचने के लिए ये सीएनजी सप्लाई को बंद कर देती है। वहीं ट्यूब में बची गैस हवा में रिलीज कर दी जाती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed