{"_id":"63c79c9463f676333d55464c","slug":"tata-nexon-ev-max-xm-launched-in-india-tata-nexon-ev-becomes-more-affordable-know-price-features-specs-2023-01-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tata Nexon EV: टाटा मोटर्स की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार हुई सस्ती, रेंज भी बढ़ी, नया वैरिएंट लॉन्च","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tata Nexon EV: टाटा मोटर्स की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार हुई सस्ती, रेंज भी बढ़ी, नया वैरिएंट लॉन्च
Wed, 18 Jan 2023 01:21 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 18 Jan 2023 01:21 PM IST
विज्ञापन
Tata Nexon EV Prime
- फोटो : Tata Motors
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) भारत में Nexon EV लॉन्च के तीन साल पूरे होने का जश्न मना रही है और इस मौके पर इसकी कीमत कम होने और बढ़ी हुई रेंज का एलान कर रही है। कंपनी इलेक्ट्रिक कार की शुरुआती कीमत 14.99 लाख रुपये से घटाकर 14.49 लाख रुपये कर रही है। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं। इसके अलावा, ब्रांड ने ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी के पूरे वैरिएंट लाइन-अप को फिर से सजाया है जो नई कीमत और बढ़ी हुई रेंज के साथ आते हैं।
Tata Nexon EV
- फोटो : Tata Motors
नया वैरिएंट लॉन्च
कंपनी ने पोर्टफोलियो में एक नया TataNexon EV MAX XM ट्रिम भी लॉन्च किया। नए ट्रिम की कीमत 16.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह वैरिएंट इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, आई-वीबीएसी के साथ इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), एलईडी डीआरएल के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप और एलईडी टेल लैंप, पुश बटन स्टार्ट, डिजिटल टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी के साथ जेड-कनेक्ट कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और रियर डिस्क ब्रेक से लैस होगा।

कीमतें हुई कम
टाटा मोटर्स इस समय अपने लाइन-अप के साथ इलेक्ट्रिक चार-पहिया बाजार की लीडर है। कंपनी का सबसे कामयाबद उत्पाद Nexon EV है जो उनकी पहली इलेक्ट्रिक कार भी थी। अब, ब्रांड ने Nexon EV Prime ((नेक्सन ईवी प्राइम) और Nexon EV Max (नेक्सन ईवी मैक्स) की शुरुआती कीमत में बदलाव कर उन्हें ज्यादा किफायती बना दिया है। Tata Nexon EV Prime की कीमत अब 14.49 लाख रुपये से शुरू होती है। जबकि Nexon EV Max की कीमत 16.49 लाख रुपये से शुरू होती है। दोनों कीमतें एक्स-शोरूम हैं।

बढ़ गई रेंज
MIDC के मुताबिक Nexon EV Max की ड्राइविंग रेंज अब बढ़ाकर 453 किमी हो गई है। Nexon EV Max के मौजूदा मालिकों को यह रेंज बढ़ाने की पेशकश 15 फरवरी, 2023 से डीलरशिप्स पर एक सॉफ्टवेयर अपग्रेड के जरिए की जाएगी।

Tata Nexon EV Max
- फोटो : Tata Motors
टॉप-एंड ट्रिम
टॉप-एंड ट्रिम, Nexon EV MAX XZ+ Lux को 18.49 लाख रुपये में और महंगा कर दिया गया है। XM में मिलने वाले फीचर्स के अलावा, इसमें वेंटिलेशन के साथ लेदरेट सीट, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम, केबिन एयर प्यूरीफायर, इलेक्ट्रिक सनरूफ, हरमन के 17.78-सेमी फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ 8 स्पीकर, 16 इंच के अलॉय व्हील, हिल डिसेंट कंट्रोल, शार्कफिन एंटीना जैसे फीचर्स के साथ आता है।