फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maruti Recall: मारुति सुजुकी ने वापस बुलाईं 17 हजार से ज्यादा कारें, जानें क्या मिली खराबी

Wed, 18 Jan 2023 12:14 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Wed, 18 Jan 2023 12:14 PM IST
सार

मारुति सुजुकी की ओर से एक बार फिर 17 हजार से ज्यादा कारों को रिकॉल किया गया है। कंपनी ने किन कारों को किस खराबी के कारण वापस बुलाया है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
maruti suzuki recalls 17362 cars ti inspect airbag controller alto k10 s-presso breeza baleno grand vitara
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी की ओर से नए साल में पहली बार कारों को रिकॉल किया गया है। कंपनी की ओर से 17 हजार से ज्यादा कारों को एक गड़बड़ी की जानकारी मिलने के बाद रिकॉल किया गया है। हम इस खबर में बता रहे हैं कि किन कारों को किस खामी के कारण कंपनी ने वापस बुलाया है।

रिकॉल हुई कारें

maruti suzuki recalls 17362 cars ti inspect airbag controller alto k10 s-presso breeza baleno grand vitara
Maruti Eeco 2022 - फोटो : Maruti Suzuki

मारुति की ओर से देशभर में 17 हजार से ज्यादा कारों को रिकॉल किया गया है। कंपनी ने इसकी जानकारी रेगुलेटरी फाइलिंग में दी है। जानकारी के मुताबिक कंपनी ने कुल 17362 कारों को रिकॉल किया है।

यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
 

कौन सी कारें हैं शामिल

maruti suzuki recalls 17362 cars ti inspect airbag controller alto k10 s-presso breeza baleno grand vitara
मारुति ग्रैंड विटारा - फोटो : maruti suzuki

कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक जिन 17362 कारों को वापस बुलाया गया है। उनमें ऑल्टो के-10, एस-प्रेसो, ईको, ब्रेजा, बलेनो और ग्रैंड विटारा जैसी कारें शामिल हैं। इन कारों को आठ दिसंबर 2022 से 12 जनवरी 2023 के बीच बनाया गया है।

यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है खामी

maruti suzuki recalls 17362 cars ti inspect airbag controller alto k10 s-presso breeza baleno grand vitara
मारुति ब्रेजा - फोटो : maruti suzuki

मारुति की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक इस अवधि के दौरान बनी कारों में एयरबैग कंट्रोलर की चेकिंग की जाएगी और जिन कारों के इस पार्ट में खराबी पाई जाएगी, उन्हें ठीक भी किया जाएगा। कंपनी ने बताया है कि दुर्घटना के समय एयरबैग्स और सीट बेल्ट प्री-टेंशनर्स के सही से काम ना करने के कारण ही इतनी ज्यादा कारों को रिकॉल करने का फैसला किया गया है। साथ ही कंपनी की ओर से इन कारों को तब तक उपयोग ना करने की सलाह भी दी गई है जब तक इस खामी को दूर ना कर लिया जाए।

यह भी पढ़ें - Sunroof Cars: ये हैं देश की सनरूफ वाली सबसे सस्ती कारें, ड्राइविंग का मजा कर देती हैं दोगुना

विज्ञापन

सर्विस सेंटर से कर सकते हैं संपर्क

maruti suzuki recalls 17362 cars ti inspect airbag controller alto k10 s-presso breeza baleno grand vitara
मारुति एस प्रेसो - फोटो : सोशल मीडिया

कंपनी प्रभावित हुई सभी कारों के मालिकों से संपर्क करने के साथ ही यह अपील भी कर रही है कि जिन लोगों ने इस अवधि में बनी कारों को खरीदा है वह जल्द से जल्द नजदीकी डीलर से संपर्क कर सकते हैं और पार्ट की चेकिंग के बाद उन्हें ठीक भी करवाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - EV Battery: इलेक्ट्रिक कार और स्कूटर की बैटरी खराब होने से पहले देती है यह संकेत, जानें कितना आता है खर्च

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed