Tata Motors ने हाल ही में अपनी इलेक्ट्रिक SUV Tata Nexon से पर्दा उठाया था और 28 जनवरी को कंपनी इसे आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर सकती है। नेक्सन ईवी में कंपनी कई ऐसे कनेक्टेड फीचर्स देगी, जैसे MG Hector, Hyundai Venue और Kia Seltos में मिलते हैं। कंपनी ने उन फीचर्स का खुलासा भी कर दिया है। कंपनी के मुताबिक नेक्सन ईवी में 35 कनेक्टेड फीचर होंगे, जिन्हें ZConnect एप के जरिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। कंपनी की वेबसाइट पर जाकर मात्र 21 हजार रुपये में इसकी बुकिंग की जा सकती है। जानते हैं उन फीचर्स के बारे में...
स्मार्टफोन से स्टार्ट कर सकेंगे Tata Nexon EV, चोरी होने से बचाएगी यह तकनीक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉक-अनलॉक का फीचर
ZConnect में कई ईवी फीचर्स मिलेंगे। जैसे इसमें बैटरी लेवल की रिमोट मॉनिटरिंग, रेंज, चार्जिग हिस्ट्री, नजदीकी चार्जिंग स्टेशंस जैसे फीचर मिलेंगे। वहीं वॉयस कमांड्स के जरिये कार को लॉक-अनलॉक करने के साथ रिमोट लैंप कंट्रोल, रिमोट हॉर्न एक्टिवेशन कर सकेंगे। साथ ही, ड्राइव करने से पहले ही कार के एसी को एप के जरिये ऑन कर सकेंगे।
मेट्रो शहरों में 300 चार्जिंग स्टेशंस
इसके अलावा यूजर्स एप के जरिये ही डिटेल डायग्नोस्टिक रिपोर्ट के जरिये कई व्हीकल्स पैरामीटर को चेक कर सकेंगे। इस एप में लोकेशन बेस्ड सर्विसेज जैसे नेविगेशन, नजदीकी चार्जिंग स्टेशंस की लिस्ट देखने के साथ दोस्तो-परिवारवालों को लाइव लोकेशन शेयर कर सकेंगे। टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक का ग्राहक के लिए टाटा मोटर्स ने टाटा पावर के साथ करार किया है, जिसके तहत बडे मेट्रो शहरों में 300 चार्जिंग स्टेशंस बनाए गए हैं। एप में नजदीकी टाटा मोटर्स सर्विस सेंटर के साथ 24×7 टेक्निकल सपोर्ट और रोड साइड असिस्टेंस मिलेगा।
ड्राइविंग स्किल्स बताएगी एप
ZConnect एप में व्हीकल की हेल्थ और सेफ्टी पैरामीटर्स को जान सकेंगे, इसके अलावा स्पीड लिमिट और ज्यो-फेंसिग या टाइम फेंस लिमिट को भी सेट कर सकेंगे। जैसे ही कोई इस लिमिट को क्रॉस करेगा, आपके पास नोटिफिकेशन आ जाएगा। इस एप में यह भी जान सकेंगे कि ड्राइव करने वाले शख्स के ड्राइविंग स्किल्स कैसे हैं और ट्रिप के बाद स्कोरिंग भी कर सकेंगे।
28 जनवरी को लॉन्चिंग
इसके साथ ही अगर कोई तेजी से ब्रेक लगाता है, या तेज स्पीड से कार भगाता है, इसका भी पता लगा सकेंगे। कंपनी ने एक खास इन-बिल्ट कम्यूनिटी Tribes लॉन्च की है, जहां य.जर्स इन स्कोरकार्ड्स को शेयर कर सकते हैं। खबरें है कि टाटा नेक्सन ईवी को 28 जनवरी को लॉन्च किया जा सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसकी कीमत 15 से 17 लाख रुपये के बीच होगी और इसे तीन वेरियंट्स XM, XZ+ और XZ+ LUX में उतारा जाएगा।