फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Virat Kohli ने सबसे पहले खरीदी करोड़ों की Audi Q8 कार, 6.0 सेकंड में पकड़ती है 100 की रफ्तार

Fri, 17 Jan 2020 11:38 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 17 Jan 2020 11:38 AM IST
विज्ञापन
audi q8 india launch audi q8 2020 price in india audi q8 2020 interior audi q8 2020 specs
Audi Q8 - फोटो : Audi
जर्मन लग्जरी कार निर्माता कंपनी Audi (ऑडी) ने भारत में अपनी Q सीरीज की नई कार Audi Q8 लॉन्च की है। यह कार 4 दरवाजों वाली luxury coupe (लग्जरी कूपे) और शानदार SUV (एसयूवी) का कॉम्बिनेशन है। कंपनी का कहना है कि Audi Q8 कार केवल ऑर्डर पर बनाई जाएगी और इसे अपनी पसंद के मुताबिक कस्टमाइज कराया जा सकता है। भारत में इसे CBU के तौर पर इंपोर्ट किया जाएगा, यानी यह पूरी तरह से बनी हुई यूनिट होगी, जो विदेश से आएगी। कंपनी भारतीय बाजार में सिर्फ 200 यूनिट Audi Q8 बेचेगी। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली भारत में लॉन्च हुई इस कार के पहले ग्राहक बने हैं। 
audi q8 india launch audi q8 2020 price in india audi q8 2020 interior audi q8 2020 specs
Audi Q8 - फोटो : Social Media

इंजन 

Audi ने अपनी फ्लैगशिप SUV कार Q8 को सिर्फ पेट्रोल इंजन और एक वेरिएंट में पेश किया है। Audi Q8 में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाला 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ 3 लीटर, V6 टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है। इस इंजन की पावर 340hp है और यह 500Nm टॉर्क पैदा करता है। Q8 का इंजन में 8-स्पीड DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। 
audi q8 india launch audi q8 2020 price in india audi q8 2020 interior audi q8 2020 specs
Audi Q8 - फोटो : Social Media

रफ्तार

कंपनी का दावा है कि Audi Q8 SUV 5.9 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इस एसयूवी कार की अधिक्तम स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
audi q8 india launch audi q8 2020 price in india audi q8 2020 interior audi q8 2020 specs
Audi - फोटो : Social Media

डायमेंशन

Audi Q8 SUV 4.99 मीटर (16.4 फीट) लंबी, 2 मीटर (3.3 फीट) चौड़ी और 1.71 मीटर (5.6 फीट) ऊंची है। इस एसयूवी कार का व्हीलबेस 3 मीटर (9.8 फीट) है। कार का कैबिन स्पेस भी काफी ज्यादा है। वहीं इस कार में लगेज स्पेस भी बहुत ज्यादा दिया गया है। कार में सामान रखने के लिए 1,755 लीटर जगह दी गई है। 
विज्ञापन
audi q8 india launch audi q8 2020 price in india audi q8 2020 interior audi q8 2020 specs
Audi - फोटो : Social Media

डिजाइन 

Audi Q8 भारत में लॉन्च होने वाली कंपनी की पहली SUV कूपे है। कंपनी ने इस बिल्कुल न्यू स्टाइल के साथ भारतीय बाजार में उतारा है। Audi Q8 में पेश की गई स्टाइलिंग भारत में आने वाली कंपनी की Q3 और अपडेटेड Q7 में भी देखने को मिलेगी। Q8 में बड़ी ग्रिल, कूपे जैसी सनरूफ, फ्रेमलेस डोर, Standard HD Matrix LED Technology वाली है हेडलाइट्स, Continuous running LED स्ट्रिप लाइट्स, पावरफुल इंडीकेटर्स और बोल्ड वील आर्च दिए गए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed