फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tata Punch: टाटा मोटर्स ने टाटा पंच के कौन से वेरिएंट्स किए बंद, जानें इंजन पावर और पूरी डिटेल्स

Mon, 28 Oct 2024 04:06 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 28 Oct 2024 04:06 PM IST
सार

टाटा पंच पिछले कई महीनों से सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी हुई है। हालांकि, घरेलू कार निर्माता टाटा मोटर्स ने अपनी लोकप्रिय माइक्रो एसयूवी के कुछ वेरिएंट्स बंद कर दिए हैं। जानें क्या है वजह। 

विज्ञापन
Tata Motors quietly discontinues some variants of Tata Punch micro SUV Know Details
Tata Punch SUV - फोटो : Tata Motors
Tata Punch (टाटा पंच) पिछले कुछ महीनों से भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। यहां तक कि मारुति स्विफ्ट, डिजायर और वैगनआर जैसी कारों से भी ज्यादा बिक्री हुई है, जो यात्री वाहन उद्योग में हमेशा से ही बड़े पैमाने पर बिकने वाली कारें रही हैं। पंच भारत की पहली एसयूवी भी बन गई है जो लगातार तीन महीनों तक सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी।
Tata Motors quietly discontinues some variants of Tata Punch micro SUV Know Details
Tata Punch SUV - फोटो : Tata Motors
पंच देश में सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडलों में से एक है। इसका एक कारण ग्राहकों के लिए उपलब्ध विकल्पों की संख्या है। टाटा मोटर्स पंच को चार बड़े ट्रिम्स - प्योर, एडवेंचर, एक्म्पलिश्ड प्लस और क्रिएटिव प्लस में पेश करती है। इसके अलावा, चुनिंदा ट्रिम्स में कैमो एडिशन भी उपलब्ध है।
Tata Motors quietly discontinues some variants of Tata Punch micro SUV Know Details
Tata Punch SUV - फोटो : Tata Motors
टाटा पंच के वेरिएंट में बदलाव
घरेलू कार निर्माता ने अब चुपचाप अपनी इस माइक्रो एसयूवी के कुछ वेरिएंट्स बंद कर दिए हैं। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, टाटा ने एडवेंचर, एडवेंचर रिदम और एडवेंचर प्लस वेरिएंट को लाइनअप से हटा दिया है। एडवेंचर लाइन को पहले एडवेंचर, एडवेंचर रिदम, एडवेंचर प्लस, एडवेंचर एस और एडवेंचर प्लस एस ट्रिम लेवल में पेश किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tata Motors quietly discontinues some variants of Tata Punch micro SUV Know Details
Tata Punch CAMO Edition - फोटो : Tata Motors
बताए गए इन वेरिएंट्स का संभावित रूप से बंद होना पेट्रोल और सीएनजी पावरट्रेन दोनों के लिए लागू है। टाटा मोटर्स पंच का फेसलिफ्टेड वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। जिसके अगले साल बाजार में आने की उम्मीद है। इस साल की शुरुआत में लॉन्च किए गए पंच ईवी के अनुरूप इसमें काफी हद तक नया एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन दिया जाएगा। 
विज्ञापन
Tata Motors quietly discontinues some variants of Tata Punch micro SUV Know Details
Tata Punch SUV - फोटो : Tata Motors
इंजन पावर और कीमत
पंच में 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 87 बीएचपी का पावर और 115 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करता है। इस मोटर को 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। यह इंजन फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी किट के साथ भी उपलब्ध है। जो 72.5 बीएचपी का पावर और 103 एनएम का टॉर्क देता है। जबकि इसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। टाटा पंच की कीमत 6.13 लाख रुपये से शुरू होकर 10 लाख रुपये तक जाती हैं। दोनों कीमतें एक्स-शोरूम हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed