फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tata EV: टाटा मोटर्स ने एक्सिस बैंक से की साझेदारी, इलेक्ट्रिक व्हीकल डीलर फाइनेसिंग प्रोग्राम किया पेश

Thu, 28 Jul 2022 01:25 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 28 Jul 2022 01:25 PM IST
सार

त्योहारी सीजन को खास बनाने की कोशिश में भारत की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने निजी क्षेत्र में भारत के तीसरे सबसे बड़े बैंक, Axix Bank (एक्सिस बैंक) के साथ साझेदारी की है।

विज्ञापन
Tata Motors partners with Axis Bank offers Electric Vehicle Dealer Financing Program for passenger EV Dealers
Tata Nexon EV - फोटो : Tata Motors (For Reference Only)
त्योहारी सीजन को खास बनाने की कोशिश में भारत की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने निजी क्षेत्र में भारत के तीसरे सबसे बड़े बैंक, Axix Bank (एक्सिस बैंक) के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत, कंपनी अपने अधिकृत यात्री इलेक्ट्रिक वाहनों के डीलरों को एक्सक्लूसिव इलेक्ट्रिक व्हीकल डीलर फाइनेंसिंग सॉल्यूशन उपलब्ध कराएगी। इस योजना के तहत, डीलर रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (आरएलएलआर) से जुड़े आकर्षक मूल्य के साथ अपनी आईसीई फाइनेंस सीमा से अधिक इन्वेट्री फंडिंग का फायदा उठा सकते हैं। लोन को चुकाने की अवधि 60 से 75 दिन की होगी। इसके साथ ही बैंक उच्च मांग वाले चरणों में अतिरिक्त सीमा की भी पेशकश कर रहा है, जो एक साल में 3 बार डीलरों को उपलब्ध कराई जाएगी। 
Tata Motors partners with Axis Bank offers Electric Vehicle Dealer Financing Program for passenger EV Dealers
Tata Nexon EV - फोटो : Reddit
इस साझेदारी के लिए हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल लिमिटेड और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिकल मोबिलिटी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा और एक्सिस बैंक के ग्रुप एक्जिक्यूटिव और हेड- रिटेल लेंडिंग एंड पेमेंट्स सुमित बाली ने हस्ताक्षर किए। इस मौके पर दोनों कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। 
Tata Motors partners with Axis Bank offers Electric Vehicle Dealer Financing Program for passenger EV Dealers
Tata Tigor EV - फोटो : Tata Motors
टाटा मोटर्स पैसेंजर्स व्हीकल्स लिमिटेड में नेटवर्क मैनेजमेंट एंड ईवी सेल्स के सीनियर जनरल मैनेजर रमेश दोहराईराजन ने इस फाइनेंस स्कीम की शुरुआत पर कहा, "हम अपने अधिकृत इलेक्ट्रिक यात्री वाहनों के डीलरों के लिए इस एक्सलूसिव फाइनेंसिंग प्रोग्राम के लिए एक्सिस बैंक से जुड़कर बेहद उत्साहित हैं। हमारे डीलर देश में बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के लिए प्रेरित करने के हमारे सफर में कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। हम काफी निश्चिंत है कि हमारी इस पहल से ग्रीन मोबिलिटी के लक्ष्य को हासिल करने और देश के मोबिलिटी सेक्टर में सस्टेनेबिलिटी को बढ़ावा देने के हमारे दृष्टिकोण को सहयोग मिलेगा।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tata Motors partners with Axis Bank offers Electric Vehicle Dealer Financing Program for passenger EV Dealers
एक्सिस बैंक - फोटो : अमर उजाला
एक्सिस बैंक में ग्रुप एक्जिक्यूटिव और हेड-रिटेल लेंडिंग और पेमेंट्स, सुमित बाली ने कहा, "एक्सिस बैंक में हम ग्रीन मोबिलिटी के वित्तीय समाधानों को बढ़ावा देने के लक्ष्य को लेकर वचनबद्ध हैं। हम टाटा मोटर्स से जुड़कर और उनके यात्री इलेक्ट्रिक वाहन के डीलरों के लिए खासतौर से फाइनेंसिंग प्रोग्राम की पेशकश करके बेहद खुश हैं। उद्योग में पहली बार लाए गए इस समाधान से बैंक को नई उपभोक्ता श्रेणी में अपना विस्तार करने की इजाजत मिलेगी। इसके साथ ही उपभोक्ताओं की वित्तीय जरूरतों भी पूरी होंगी। हमारा विश्वास है कि इलेक्ट्रिक वाहन का बाजार काफी तेजी से बढ़ेगा और यह साझेदारी से इस वृद्धि में उल्लेखनीय रूप से योगदान करने में लंबा सफर तय करेगी।" 
विज्ञापन
Tata Motors partners with Axis Bank offers Electric Vehicle Dealer Financing Program for passenger EV Dealers
Tata Nexon EV ZConnect App - फोटो : For Reference Only
टाटा मोटर्स अपने अग्रणी प्रयासों से भारतीय ऑटोमोटिव बाजार में महत्वपूर्ण बदलाव कर रहा है और देश में ई-मोबिलिटी की लहर लाने में यह सबसे आगे है। कंपनी की वित्त वर्ष 2022 में इस क्षेत्र में 87 प्रतिशत की जबरदस्त बाजार हिस्सेदारी रही है और इस समय व्यक्तिगत और फ्लीट सेगमेंट में 30,000 से ज्यादा टाटा के इलेक्ट्रिकल वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed