फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tata Nexon: टाटा मोटर्स ने नेक्सन एसयूवी की 400,000वीं यूनिट उतारी, नया वैरिएंट भी लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Wed, 21 Sep 2022 01:03 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 21 Sep 2022 01:03 PM IST
विज्ञापन
Tata Motors Launches New variant of Nexon SUV rolls out 400000th unit of SUV from its Ranjangaon Plant in Pune
Tata Nexon - फोटो : Tata Motors
Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने बुधवार को पुणे में अपने रंजनगांव मैन्युफेक्चरिंग प्लांट से अपनी लोकप्रिय Nexon (नेक्सन) एसयूवी की 400,000 वीं यूनिट्स को रोल आउट करने का एलान किया और एक नया XZ+(L), एक्सजेड+(एल) वैरिएंट भी लॉन्च किया। Tata Nexon (टाटा नेक्सन) भारतीय कार निर्माता की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी है और देश में हर महीने सबसे ज्यादा बिकने वाले यात्री वाहनों की लिस्ट में लगभग हर बार शामिल रहती है। 
Tata Motors Launches New variant of Nexon SUV rolls out 400000th unit of SUV from its Ranjangaon Plant in Pune
Tata Nexon - फोटो : For Reference Only
इनसे है मुकाबला
Tata Nexon एसयूवी को देश में पहली बार 2017 के सितंबर में लॉन्च किया गया था। तब से लेकर अभी तक नेक्सन सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में एक लीडर बनकर उभरी है। उस समय इसका मुख्य मुकाबला Maruti Suzuki Vitara Brezza (मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा) एसयूवी से था। लेकिन बाद में इस सेगमेंट में कॉम्पीटिशन बढ़ता गया, जिसके बाद इसके प्रतिद्वंद्वियों की बढ़ती सूची में Hyundai Venue (ह्यूंदै वेन्यू), Mahindra XUV300 (महिंद्रा एक्सयूवी300) और Kia Sonet (किआ सोनेट) शामिल हो गए हैं। 
Tata Motors Launches New variant of Nexon SUV rolls out 400000th unit of SUV from its Ranjangaon Plant in Pune
टाटा नेक्सन - फोटो : सोशल मीडिया
इसलिए लोकप्रिय है नेक्सन
भारतीय कार बाजार में Nexon की लोकप्रियता बढ़ाने वाली कुछ अहम बातों में यह तथ्य भी शामिल हैं कि टाटा मोटर्स अपने इस एसयूवी को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध कराती है। इसके साथ ही इन दोनों इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी मिलता है। इस एसयूवी की कीमत भी एक प्रमुख कारक है जिसमें नेक्सन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 7.50 लाख रुपये है और यह 14 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tata Motors Launches New variant of Nexon SUV rolls out 400000th unit of SUV from its Ranjangaon Plant in Pune
Tata Nexon Jet Edition - फोटो : Tata Motors
नए वैरिएंट की कीमत
नए लॉन्च किए गए XZ+(L) वैरिएंट की कीमत 11.38 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। फीचर्स की बात करें तो इसमें वायरलेस चार्जर, वेंटिलेटेड लेदर सीट, एयर प्यूरीफायर और ऑटो-डिमिंग IRVM जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस वैरिएंट को नेक्सन डार्क एडिशन में भी शामिल किया गया है। हालांकि, डार्क एडिशन जेट एडिशन से अलग है, जिसका पिछले महीने पेश किया गया था। 
विज्ञापन
Tata Motors Launches New variant of Nexon SUV rolls out 400000th unit of SUV from its Ranjangaon Plant in Pune
Tata Nexon NCAP - फोटो : NCAP
सबसे सुरक्षित कार
लेकिन जहां कीमत, फीचर्स, लुक्स और इंजन ऑप्शन किसी कार मॉडल की कामयाबी को तय करने में एक बड़ी भूमिका निभाते हैं, वहीं नेक्सन ने खुद को एक सुरक्षित वाहन के रूप में भी स्थापित किया है। टाटा नेक्सन ग्लोबल एनसीएपी से 5-स्टार एडल्ट सेफ्टी रेटिंग हासिल करने वाली पहली भारतीय कार थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed