फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘सुपर बाइक्स’ से चलेगी सूरत ट्रैफिक पुलिस, चुटकियों में पकड़े जाएंगे नियम तोड़ने वाले!

Sat, 11 Jan 2020 03:41 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 11 Jan 2020 03:41 PM IST
विज्ञापन
Suzuki Motorcycles India gifted modified suzuki gixxer sf 250 bikes to surat traffic police
Police on Bike - फोटो : सांकेतिक

सुरत पुलिस को नई बाइक्स मिली हैं। अब सुरत पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए पॉवरफुल सुपर बाइक्स से पीछा करेगी। सुजुकी मोटरसाइकिल्स ने कारपोरेट सोशल रेस्पॉन्सिबिलिटी के तहत सूरत ट्रैफिक पुलिस को कुछ मॉडिफाइड बाइक्स दी हैं। यह बाइक 100 किमी की रफ्तार पकड़ने में मात्र 9.39 सेकड का वक्त लेती है।

Suzuki Motorcycles India gifted modified suzuki gixxer sf 250 bikes to surat traffic police
Suzuki Gixxer 250 SF - फोटो : Suzuki Motorcycle India

मिली पांच बाइक्स

सुजुकी मोटरसाइकिल्स का कहना है कि कारपोरेट सोशल रेस्पॉन्सिबिलिटी के तहत सूरत पुलिस को सुजुकी की पावरफुल Suzuki Gixxer 250 SF बाइक्स दी गई हैं। कंपनी ने ऐसी पांच बाइक्स सूरत ट्रैफिक पुलिस को दी हैं। सूरत के पुलिस कमिश्नर आरबी ब्रह्मभट्ट को बाइक्स की चाबियां सौंपी गई हैं।
 

Suzuki Motorcycles India gifted modified suzuki gixxer sf 250 bikes to surat traffic police
Suzuki Gixxer 250 SF - फोटो : Suzuki Motorcycle India

सफेद रंग की कलर स्कीम के साथ

हालांकि Suzuki Gixxer 250 SF चलाने वाली सूरत पुलिस अकेली नहीं है, इससे पहले गुड़गांव ट्रैफिक पुलिस भी पेट्रोलिंग में यही बाइक्स प्रयोग करती है। पिछले साल सुजुकी मोटरसाइकिल्स ने काफी संख्या में Suzuki Gixxer 250 SF बाइक्स गुड़गांव पुलिस को सौंपी थी। हालांकि पुलिस बल को सौंपी गई ये बाइक्स सफेद रंग की कलर स्कीम के साथ हैं और डीलरशिप पर नहीं मिलती हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Suzuki Motorcycles India gifted modified suzuki gixxer sf 250 bikes to surat traffic police
Suzuki Gixxer 250 SF Gurgaon Police - फोटो : Suzuki Motorcycle India

60 बाइक्स देने की योजना

इन बाइक्स में आगे की तरफ लाल और नीली लाइट्स लगाई गई हैं, साइड बॉक्स दिए गए हैं, बॉडी पैनल्स और विंडशील्ड पर पुलिस स्टीकर्स लगाए गए हैं। बेटन के लिए अलग से जगह दी गई है। सुजुकी की योजना है कि देशभर की पुलिस को 60 ऐसी बाइक्स दी जाएं। सुजुकी 2018 से ट्रैफिक पुलिस के साथ मिल कर काम कर रही है।

विज्ञापन
Suzuki Motorcycles India gifted modified suzuki gixxer sf 250 bikes to surat traffic police
Suzuki Gixxer 250 SF - फोटो : Suzuki Motorcycle India

249 सीसी का इंजन

सुजुकी जिक्सर 250 में 249 सीसी का सुजुकी ऑयल कूलिंग सिस्टम के साथ फोर स्ट्रोक फ्यूल इंजेक्शन इंजन दिया गया है। जो 9000 आरपीएम पर 26.5 पीएस की पावर और 7500 आरपीएम पर 22.6 एनएम का टॉर्क देता है। बाइक में 6-स्पीज गियरबॉक्स दिया गया है, साथ ही डुअल चैनल एंटी लॉक ब्रेक सिस्टम (एबीएस) स्टैंडर्ड मिलता है। इस बाइक की टॉप स्पीड 117.54 किमी प्रति घंटा है। वहीं यह 0 से 60 किमी की स्पीड पकड़ने में 3.46 सेकंड और 0 से 100 किमी की रफ्तार पकड़ने में 9.39 सेकंड लेती है। वहीं इस बाइक की शोरूम कीमत 1.71 लाख रुपये से 1.73 लाख रुपये तक है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed