फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Suzuki Motorcycles: सुजुकी की पूरी लाइन-अप हुई अपडेट, अब 20 प्रतिशत इथेनॉल के साथ मिश्रित पेट्रोल पर चल सकेंगी

Mon, 05 Jun 2023 04:54 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 05 Jun 2023 04:54 PM IST
विज्ञापन
Suzuki Motorcycles entire India line-up are now E20 fuel compliant Bikes
Suzuki V-Strom SX 250cc - फोटो : Suzuki Motorcycle India
Suzuki Motorcycle India (सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया) ने अपने लाइन-अप में कुछ उत्पादों को अपडेट किया है जिसके बाद अब वे E20 फ्यूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। Suzuki V-Strom SX, Gixxer 250 सीरीज और Burgman Street EX अब 20 प्रतिशत इथेनॉल के साथ मिश्रित पेट्रोल पर चल सकेंगे। ब्रांड की अन्य पेशकशें जैसे Gixxer series (जिक्सर सीरीज), Access 125 (एक्सेस 125), Burgman Street (बर्गमैन स्ट्रीट) और Avenis (एवेनिस) पहले से ही ई20 फ्यूल कंप्लायंट हैं।
Suzuki Motorcycles entire India line-up are now E20 fuel compliant Bikes
Suzuki Gixxer SF 250 - फोटो : Suzuki Motor
हाल ही में अपडेट किए गए मॉडल - V-Strom SX (वी-स्ट्रॉम एसएक्स), Gixxer 250 series (जिक्सर 250 सीरीज) और Burgman Street EX (बर्गमैन स्ट्रीट ईएक्स) जून के तीसरे हफ्ते से ई20 कंप्लायंट उत्पाद लाइन-अप के हिस्से के रूप में सभी सुजुकी प्रीमियम डीलरशिप पर उपलब्ध होंगे। ये दोपहिया वाहन अब नए उत्सर्जन मानकों को भी पूरा करते हैं, जिसका मतलब है कि इन दोपहिया वाहनों में एक ऑनबोर्ड डायग्नोस्टिक सिस्टम है जो रियल टाइम में उत्सर्जन का पता लगाता है।
Suzuki Motorcycles entire India line-up are now E20 fuel compliant Bikes
Suzuki Burgman Street EX - फोटो : Suzuki
यह यूनिट सिस्टम की नाकामी का पता लगाने में भी मदद करती है और वाहन के किसी भी दोष के मामले में इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर कंसोल लाइट को ऑन कर देती है। सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया के कार्यकारी उपाध्यक्ष देवाशीष हांडा ने कहा, "यह सस्टेनिबिलिटी और बेहतर राइडिंग एक्सपीरियंस देने वाले मॉडल बनाने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप एक और ठोस कदम है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Suzuki Motorcycles entire India line-up are now E20 fuel compliant Bikes
Suzuki Gixxer SF 250 - फोटो : Suzuki Motor
कंपनी ने हाल ही में भारतीय बाजार के लिए जिक्सर रेंज को अपडेट किया है, जिसमें जिक्सर, जिक्सर एसएफ, जिक्सर 250 और जिक्सर 250 एसएफ मॉडल शामिल हैं। रेंज में फीचर एडिशंस और कॉस्मेटिक अपडेट के साथ-साथ नए रंग विकल्प भी मिलते हैं। Suzuki ने Gixxer 250 और Gixxer के इंजन या गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया है। 250 ट्विन्स में 250 सीसी, ऑयल-कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया है जो 26 बीएचपी का पावर और 22.2 एनएम का पीक टॉर्क आउटपुट जेनरेट करता है। यह 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है।
विज्ञापन
Suzuki Motorcycles entire India line-up are now E20 fuel compliant Bikes
Suzuki Access 125 - फोटो : Suzuki Motorcycle India
अन्य खबरों में, कंपनी ने हाल ही में बजाज फाइनेंस लिमिटेड (बीएफएल) के साथ एक समझौता ज्ञापन साइन किया, ताकि इसके दोपहिया वाहन खरीदने वाले ग्राहकों को फाइनेंसिंग सॉल्यूशन प्रदान किया जा सके। बीएफएल बजाज फिनसर्व लिमिटेड की लोन देने वाली शाखा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed