फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   skoda rapid 1.0 tsi launch skoda rapid 1.0 tsi price in india skoda rapid 1.0 tsi engine skoda rapid 1.0 tsi mileage skoda new cars 2020

Skoda Rapid 1.0 TSI हुई लॉन्च, कंपनी की भारत में सबसे सस्ती कार, मिलेगा ज्यादा माइलेज और पावर

Tue, 26 May 2020 04:09 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 26 May 2020 04:09 PM IST
सार

चेक रिपब्लिक की मशहूर बहुराष्ट्रीय ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी Skoda (स्कोडा) ने अपनी ऑल न्यू कार Skoda Rapid 1.0 TSI (स्कोडा रैपिड 1.0 टीएसआई) को आखिरकार भारत में लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
skoda rapid 1.0 tsi launch skoda rapid 1.0 tsi price in india skoda rapid 1.0 tsi engine skoda rapid 1.0 tsi mileage skoda new cars 2020
Skoda Rapid (सांकेतिक)

विस्तार

भारत में यह कंपनी की सबसे सस्ती कार बन गई है। नई कार में 1.0-लीटर का इंजन दिया गया है और यह कंपनी की मौजूदा 1.6-लीटर इंजन मॉडल को रिप्लेस करेगी, जिसकी तुलना में नई रैपिड ज्यादा माइलेज और ज्यादा पावर आउटपुट देगी। नई कार का स्टाइल में बदलाव गया है और यह पहले की तुलना में इसका लुक स्पोर्टियर है। कार में 16-इंच के नए ब्लैक अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं। 
विज्ञापन

कीमत
Skoda Rapid 1.0 TSI के बेस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत रू 7.49 लाख रुपये रखी गई है। कार के टॉप मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 11.79 लाख रुपये तक जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन
नई Skoda Rapid में सबसे बड़ा बदलाव इसके इंजन में हुआ है। 1.0-लीटर, तीन-सिलेंडर का टर्बोचार्ज्ड टीएसआई पेट्रोल इंजन है जो 5,250 आरपीएम पर 108 bhp का पावर और 1,750-4,000 आरपीएम पर 175 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। नए इंजन के साथ आई स्कोडा रैपिड 1.6 लीटर इंजन वाले मॉडल को रिप्लेस करेगी। नई कार का पावर आउटपुट 5 फीसदी और टॉर्क 14 फीसदी तक बढ़ गया है। इस इंजन के साथ फिलहाल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। आनेवाले समय में इस कार में 7-गियर वाला टॉर्क कनवर्टर ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दिया जा सकता है। नई कार का माइलेज भी 23 फीसदी तक बढ़ गया है और अब यह कार 18.79 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। 
विज्ञापन

फीचर्स
नई स्कोडा रैपिड डिजाइन और आकार के मामले में काफी हद तक पिछले मॉडल की तरह ही है। लेकिन इसका स्टाइल बदल गया है और यह स्पोर्टी लुक में आई है। कार में 16-इंच के नए ब्लैक अलॉय व्हील्स, एलईडी हेडलैम्प, एलईडी डीआरएल, रियर डिफ्यूजर और ब्लैक लिप स्पॉइलर जैसे फीचर शामिल किए गए हैं। कार में लेदर अपहोल्स्ट्री, क्लाइमेट कंट्रोल, ऑटो-डिमिंग इनसाइड मिरर, रियर एसी वेंट्स, क्रूज कंट्रोल और 8-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर उपलब्ध हैं।

इंटीरियर
कार के केबिन में भी मामूल बदलाव देखे जा सकते हैं। केबिन को ड्यूल-टोन बेज ब्लैक इंटीरियर के साथ अपडेट किया गया है। जबकि टॉप एंड मॉडल का केबिन पूरे काले रंग में है। फीचर्स के लिहाज से इसमें 6.5 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो स्मार्टलिंक तकनीक के साथ आता है। इसमें स्मार्टफोन के जरिए नेविगेशन जैसे एप्स एक्सेस किए जा सकते हैं और मिररलिंक, एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ भी काम करता है। केबिन के कुछ अन्य फीचर में ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल और अगली और पिछली सीटों में 12 वोल्ट के पावर सॉकेट भी शामिल हैं। इसके अलावा, बाकी स्कोडा मॉडलों की तरह फ्रंट डोर पॉकेट में कचरा बिन भी मौजूद है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed