{"_id":"621dfa0d0fadcd276127054c","slug":"simple-one-range-simple-one-electric-scooter-driving-range-simple-one-electric-scooter-price-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Simple One: अब निश्चिंत होकर हाईवे में चलाएं इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंपल वन की रेंज बढ़कर हुई 300 किमी, जानें कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Simple One: अब निश्चिंत होकर हाईवे में चलाएं इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंपल वन की रेंज बढ़कर हुई 300 किमी, जानें कीमत और फीचर्स
Tue, 01 Mar 2022 04:18 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 01 Mar 2022 04:18 PM IST
विज्ञापन
Simple One Electric Scooter
- फोटो : Simple Energy
इलेक्ट्रिक स्कूटर ड्राइविंग रेंज से जुड़ी हुई सीमाओं के चलते हाईवे पर चलाने के लिए शायद ही आदर्श मानी जाए। लेकिन Simple Energy (सिंपल एनर्जी) ने मंगलवार को अपने Simple One (सिंपल वन) इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए एक एडिशनल बैटरी पैक लॉन्च करने का एलान किया है, जो इसकी कंबाइंड प्रति-चार्ज रेंज को 300 किलोमीटर से ज्यादा तक ले जाता है।
Trending Videos
Simple One Electric Scooter
- फोटो : Simple One
बैटरी ऑप्शन
जहां कई इलेक्ट्रिक स्कूटर मॉडल में रिमूवेबल बैटरी का ऑप्शन नहीं मिलता है। नॉन-रिमूवेबल बैटरी देने के पक्ष में वाहन निर्माताओं का तर्क होता है कि कि ये गुरुत्वाकर्षण के बेहतर केंद्र होते हैं और चार्जिंग के लिए भारी बैटरी निकाल कर ले जाने की परेशानी से बचाते हैं। हालांकि कई अन्य निर्माताओं की तरह सिंपल एनर्जी इसमें लचीलेपन की पेशकश करती है और अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर में रिमूवेबल बैटरी का ऑप्शन देती है, जिससे इन्हें निकाल कर अपनी सुविधा से चार्ज किया जा सकता है।

मोटर और फीचर्स
Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर अपग्रेडेड 8.5 kW मोटर के साथ आएगा जो 72 Nm का टार्क जेनरेट करता है। यह फास्ट-चार्जिंग ऑप्शन देता है। साथ ही इसमें 30-लीटर बूट स्पेस और ऑन-बोर्ड नेविगेशन, राइडिंग मोड, फोन एप, कॉल और म्यूजिक कंट्रोल जैसे कई स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं।

कीमत
सिंपल वन के मूल वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1.09 लाख रुपये रखी गई है। लेकिन एडिशनल बैटरी पैक वाले वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1.45 लाख रुपये तय की गई है। इसकी बुकिंग पहले की तरह ही 1,947 रुपये पर जारी है। कंपनी के मुताबिक Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी जून से तमिलनाडु के होसुर में कंपनी के प्लांट में उत्पादन के साथ शुरू होगी। इस प्लांट की सालाना उत्पादन क्षमता 10 लाख यूनिट तक है और आने वाले हफ्तों में परिचालन शुरू करने के लिए तैयार है।

मुकाबला
भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की मांग में हाल के दिनों में एक काफी महत्वपूर्ण उछाल देखा गया है। जिससे Simple Energy (सिंपल एनर्जी) जैसे कई नए खिलाड़ियों ने तुलनात्मक रूप से Hero Electric (हीरो इलेक्ट्रिक), Ather Energy (एथर एनर्जी) और Okinawa Autotech (ओकिनावा ऑटोटेक) जैसे स्थापित खिलाड़ियों को चुनौती देने के लिए मैदान में एंट्री की है।