देश में परफॉर्मेंस बाइक बनाने वाली मशहूर दोपहिया ब्रांड में से एक, Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) ने नवंबर 2022 में 70,766 मोटरसाइकिलों की बिक्री दर्ज की है। जबकि पिछले साल में इसी महीने के दौरान 51,654 मोटरसाइकिलों की बिक्री हुई थी। यानी रॉयल एनफील्ड ने नवंबर 2022 में 37 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की है।
2 of 5
Royal Enfield Hunter 350
- फोटो : Royal Enfield
महीने-दर-महीने की बिक्री संख्या की बात करें तो, रॉयल एनफील्ड ने अक्तूबर 2022 में मजबूत संख्या दर्ज करने के बाद नवंबर में बिक्री में गिरावट देखी। त्योहारी सीजन के दौरान मजबूत मांग के कारण अक्तूबर में इसकी 82,235 यूनिट्स की अब तक की सबसे अच्छी बिक्री हुई। अक्तूबर 2022 की तुलना में, नवंबर में घरेलू बिक्री 76,528 यूनिट्स से 14 प्रतिशत कम रही, जबकि निर्यात 5,707 यूनिट्स से 12.3 प्रतिशत कम रहा।
3 of 5
Royal Enfield Scram 411
- फोटो : Royal Enfield
इस महीने बिक्री के आंकड़ों के बारे में, रॉयल एनफील्ड के सीईओ, बी गोविंदराजन ने कहा, "चूंकि हमारी मोटरसाइकिलें भारत में त्योहारी सीजन के बाद भी अच्छा प्रदर्शन करना जारी रखा है, हमने सबसे प्रतीक्षित क्रूजर, Super Meteor 650 को इस महीने की शुरुआत में EICMA और राइडर मेनिया में पेश कर अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाया है। गोविंदराजन के मुताबिक, वैश्विक खरीदारों से जबरदस्त शुरुआती प्रतिक्रिया मिली है और कंपनी को विश्वास है कि सुपर मीटियोर 650 वैश्विक क्रूजर बाजार में एक मजबूत जगह बनाएगी।
4 of 5
Royal Enfield Super Meteor 650
- फोटो : Royal Enfield
रॉयल एनफील्ड ने हाल ही में अपने 2022 राइडर मेनिया का आयोजन किया था। इस इवेंट में कंपनी ने भारत के लिए सुपर मीटियोर 650 को पेश किया। निर्माता ने हिमालयन के साथ-साथ लिमिटेड एडिशन क्लासिक 500 स्केल मॉडल के लिए नए रंगों को भी पेश किया।
5 of 5
Royal Enfield Super Meteor 650
- फोटो : Royal Enfield
रॉयल एनफील्ड के पास अपने 650cc प्लेटफॉर्म के साथ-साथ एक नए 450cc प्लेटफॉर्म पर आधारित कई अन्य मॉडलों को पेश करने की बड़ी योजना है। जिसकी जानकारी कंपनी आनेवाले समय में साझा करेगी।