फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Royal Enfield: लॉन्च होने जा रही है कंपनी की दमदार नई Classic 350 बुलेट, जानिए कीमत और फीचर्स

Wed, 06 May 2020 02:15 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Wed, 06 May 2020 02:15 PM IST
विज्ञापन
Royal Enfield powerful new Classic 350 will be launched
royal enfield classic 350

Royal Enfield अपनी Classic 350 का न्यू जनरेशन मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक कंपनी इस मॉडल को इस साल के अंत तक या अगले साल के शुरुआत में ही लॉन्च कर सकती है। इस मॉडल को टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है। बता दें कि Royal Enfield ने इस साल की शुरुआत में BS6 कंप्लायंट Classic 350 बाइक लॉन्च की थी। यह इसी का अपडेट वर्जन है जिसे कंपनी अब लॉन्च करने जा रही है। 

Royal Enfield powerful new Classic 350 will be launched
Royal Enfield Classic 350

कंपनी इस बाइक में कई बड़े बदलाव करने जा रही है। यह बाइक नये प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। जबकि कंपनी का मौजूदा मॉडल यूनिट कंस्ट्रक्शन इंजन (UCE) प्लेटफॉर्म पर आधारित है। नई क्लासिक 350 के डिजाइन की बात करें तो इसमें फ्यूल टैंक, अपडेटेड टेललैम्प, नया एग्जॉस्ट सेटअप, मोटरसाइकल विंड डिफ्लेक्टर, नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स, नई ग्रैब रेल्स, एयरफिल्टर बॉक्स, सैडलबैग्स, पिलन बैकरेस्ट, क्रैश गार्ड और रियर डिस्क ब्रेक जो लेफ्ट साइड के बजाय राइट साइड होंगे।

Royal Enfield powerful new Classic 350 will be launched
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 - फोटो : Social Media

मौजूदा बीएस6 Royal Enfield Classic 350 की कीमत की बात की जाए को इसकी शुरुआती कीमत 1.65 लाख रुपये रखी गई है। वहीं अब उम्मीद की जा रही है कि इस नई  Classic 350 की कीतमों में 10 हजार से 15 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की जा सकती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Royal Enfield powerful new Classic 350 will be launched
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 - फोटो : Social Media

नई Royal Enfield Classic 350 में एनालॉग स्पीडोमीटर के साथ सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा। डिजिटल स्क्रीन पर बाइक से संबंधिक सभी जानकारियां दिखाई देंगी। 

विज्ञापन
Royal Enfield powerful new Classic 350 will be launched
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 - फोटो : Social Media

हालांकि नई Royal Enfield Classic 350 में मौजूदा मॉडल वाला बीएस6 कम्प्लायंट इंजन ही मिलने की उम्मीद है। 346 सीसी का यह इंजन 5250 आरपीएम पर 19.1 बीएचपी की पावर और 4000 आरपीएम पर 28 एनएम टॉर्क का जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed