Rolls-Royce Ghost Series II (रोल्स रॉयस घोस्ट सीरीज II) को भारत में लगभग 9 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) की चौंका देने वाली शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। इतना ही नहीं, इसके टॉप वेरिएंट की कीमत लगभग 11 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। रोल्स रॉयस घोस्ट सीरीज II तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है: सीरीज II, एक्सटेंडेड सीरीज II और ब्लैक बैज सीरीज II। इस लग्जरी सेडान का लेटेस्ट वर्जन नए एक्सटीरियर स्टाइलिंग के साथ आता है। इनमें नए हेडलाइट्स और टेललाइट्स जैसे रिफ्रेश डिजाइन एलिमेंट्स शामिल हैं। साथ ही, इस लग्जरी सेडान के इंटीरियर में कुछ मामूली बदलाव किए गए हैं।
2 of 6
Rolls-Royce Ghost Series II
- फोटो : Rolls-Royce
रोल्स रॉयस घोस्ट सीरीज II को Mercedes-Maybach S-Class (मर्सिडीज-मेबैक एस-क्लास) का एक बहुत ही प्रीमियम विकल्प माना जा सकता है। लग्जरी सेगमेंट में इस मॉडल के नजदीकी प्रतिद्वंद्वियों में Bentley Flying Spur (बेंटले फ्लाइंग स्पर) शामिल है। यहां हम आपको रोल्स रॉयस घोस्ट सीरीज II के कुछ खास फीचर्स के बारे में बता रहे हैं, जो इस शानदार सेडान को बेहद अमीर उपभोक्ताओं की कार बनाते हैं।
3 of 6
Rolls-Royce Ghost Series II
- फोटो : Rolls-Royce
Rolls-Royce Ghost Series II: इंजन पावर और ट्रांसमिशन
नई रोल्स रॉयस घोस्ट सीरीज II अपने हुड के नीचे एक ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V12 इंजन से पावर लेती है। इंजन सभी चार पहियों को पावर देता है। ब्लैक बैज वर्जन में वही इंजन इस्तेमाल किया गया है। लेकिन यह निचले वेरिएंट की तुलना में ज्यादा पावर देता है। कार में रोल्स-रॉयस का एडवांस्ड प्लानर सस्पेंशन सिस्टम, फ्लैगबियरर टेक्नोलॉजी और सैटेलाइट-एडेड ट्रांसमिशन इंटीग्रेट किया गया है।
4 of 6
Rolls-Royce Ghost Series II
- फोटो : Rolls-Royce
Rolls-Royce Ghost Series II: लुक और डिजाइन
नई रोल्स रॉयस घोस्ट सीरीज II में कई नए स्टाइलिंग एलिमेंट्स दिए गए हैं। इसमें नए डिजाइन की हेडलाइट्स और अपडेटेड LED डेटाइम रनिंग लाइट्स (DRL) दी गई हैं। जबकि फ्रंट बंपर को और भी आकर्षक बनाने के लिए इसमें बदलाव किए गए हैं। इसमें सिग्नेचर रोल्स-रॉयस क्रोम गार्निश रेडिएटर ग्रिल है। और फ्रंट हुड पर 'स्पिरिट ऑफ एक्स्टसी' में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
5 of 6
Rolls-Royce Ghost Series II
- फोटो : Rolls-Royce
नई घोस्ट सीरीज II का साइड प्रोफाइल और रियर अपने पिछले मॉडल जैसा ही है। हालांकि LED टेललाइट्स में अब नए डिजाइन वाले हैं। नई रोल्स रॉयस घोस्ट सीरीज II में 22-इंच, नौ-स्पोक एलॉय व्हील्स दिए गए हैं।