फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Renault Kwid EV: रेनो भारत में Kwid EV लॉन्च करने की बना रही है योजना, रिपोर्ट में खुलासा

Sat, 07 Jan 2023 05:35 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 07 Jan 2023 05:35 PM IST
विज्ञापन
Renault plans to launch Electric vehicle Kwid EV Electric car in India claims Report News in Hindi
Renault Kwid E-Tech Electric Car - फोटो : Renault (For Reference Only)
फ्रांस की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Renault (रेनो) भारतीय बाजार के लिए एक मास-मार्केट इलेक्ट्रिक वाहन बनाने पर विचार कर रही है। इस बारे में जानकारी रखने वाले दो लोगों ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को यह बताया है। रेनो एक ऐसे बाजार में ईवी पर हाथ आजमाना चाहती है, जो फिलहाल तो छोटे है लेकिन जिसके तेजी से बढ़ने की उम्मीद है। 
Renault plans to launch Electric vehicle Kwid EV Electric car in India claims Report News in Hindi
Renault Kwid E-Tech Electric Car - फोटो : Renault (For Reference Only)
रेनो द्वारा किया गया अध्ययन इस बात पर रौशनी डालता है कि कैसे फ्रांसीसी वाहन निर्माता अपने इलेक्ट्रिक वाहनों की योजनाओं के साथ आगे बढ़ रहा है। जबकि यह अपने साथी निसान मोटर के साथ अनसुलझे वार्ताओं को ईवी यूनिट में निवेश करने के बारे में अभी सुलझा नहीं पाया है। लेकन वह अपने अन्य परिचालनों से अलग करने की योजना बना रहा है। 
Renault plans to launch Electric vehicle Kwid EV Electric car in India claims Report News in Hindi
Renault Kwid E-Tech Electric Car - फोटो : Renault (For Reference Only)
यह भारत में ऑटो बाजार की बदलती धारणा की ओर भी इशारा करता है, जिसने 2022 में किसी भी प्रमुख बाजार की तुलना में सबसे तेज बढ़ोतरी दर्ज की। ईवी पिछले साल कार की बिक्री के 1 प्रतिशत से कम होने की राह पर थे, लेकिन सरकार ने साल 2030 तक 30 प्रतिशत का लक्ष्य रखा है। और सब्सिडी की एक रेंज के साथ अंतरराष्ट्रीय वाहन निर्माताओं के लिए आपूर्तिकर्ताओं को आकर्षित करने में हाल ही में सफलता मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Renault plans to launch Electric vehicle Kwid EV Electric car in India claims Report News in Hindi
Renault Kwid E-Tech Electric Car - फोटो : Renault (For Reference Only)
यह समीक्षा संभावित मांग, कीमत निर्धारण और लोकल कंपोनेंट्स के साथ ईवी बनाने की क्षमता का आकलन करेगी, उन दो लोगों में से एक ने कहा। साथ ही बताया कि कोई भी लॉन्च 2024 तक होगा।

यह कदम रेनो द्वारा उस देश में बिक्री को फिर से शुरू करने की एक व्यापक योजना का हिस्सा है जहां कार निर्माता एक साल पहले की तुलना में 2022 में कम कारों की बिक्री के बावजूद लाभदायक बना हुआ है। 
विज्ञापन
Renault plans to launch Electric vehicle Kwid EV Electric car in India claims Report News in Hindi
Renault Kwid E-Tech Electric Car - फोटो : Renault (For Reference Only)
रेनो इंडिया ने उत्पाद योजनाओं पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, लेकिन कहा कि सीईओ लुका डे मेओ द्वारा तय की गई रणनीति के हिस्से के रूप में कंपनी का "विश्व स्तर पर विद्युतीकरण पर मजबूत ध्यान" है और समूह के लिए "भारत प्रमुख बाजारों में से एक है"। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed