ऑटो सेक्टर इस समय खराब दौर से गुजर है, कार बाजार से लेकर टू-व्हीलर्स तक में मंदी के काले बादल छाए हुए हैं, कंपनियां अपनी सेल को बढ़ाने के लिए नये-नये ऑफर्स का सहारा ले रही हैं। TVS Motor भी अपने ग्राहकों के लिए एक बेहद खास ऑफर लेकर आई है जिससे कंपनी की बाइक को खरीदना अब ज्यादा आसान हो गया है। आइये जानते हैं।
4999 में मिल रही है 37 हजार वाली बाइक
2 of 4
TVS Sport offers
- फोटो : TVS
एंट्री लेवल सेगमेंट में TVS की सपोर्ट एक बेहद पॉपुलर मॉडल है। और अब इस बाइक को खरीदना और भी ज्यादा आसान हो चुका है, कंपनी ने इस पर बाइक पर एक खास डाउन पेमेंट का ऑफर दिया है। इस ऑफर की जानकारी आपको TVS मोटर की Official वेबसाइट पर मिल जाएगी। ग्राहकों को सिर्फ 4999 रुपये की कम डाउन पेमेंट देनी होगी और बाकी की रकम आसान EMI में चुका सकते हैं। TVS Sport की कीमत 37 हजार रुपये से शुरू होती है रुपये है। यह वाकई एक अच्छा ऑफर है उन लोगों के लिए जिनके पास बजट की दिक्कत है।
Paytm पर भी ऑफर
3 of 4
TVS स्पोर्ट
- फोटो : TVS Motor
इसके अलावा Paytm के जरिये बाइक खरीदने पर भी आपको कम डाउनपेमेंट का ऑफर मिलेगा। यहां भी आप 4999 रुपये की कम डाउन पेमेंट देकर आप इस बाइक को ले जा सकते हैं। साथ ही जीरो प्रोसिसिंग फीस और साथ में 7000 रुपये तक के फायदे भी आपको मिलेंगे। ज्यादा जानकारी के लिए आप Paytm की वेबसाइट पर जाकर डिटेल्स ले सकते हैं।
किफायती इंजन, 95 की माइलेज
4 of 4
TVS स्पोर्ट
- फोटो : Amar Ujala
TVS Sport में 99.7 सीसी का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। जो 7.4 bhp की मैक्सिमम पावर और 7.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन 4-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। एक लीटर में यह बाइक 95 किलोमीटर की माइलेज निकाल देती है। TVS Sport-ELS का सीधा मुकबला बजाज CT100, हीरो hf deluxe जैसी बाइक्स के साथ है। अगर आप रोजाना 60 से 70 किलोमीटर सिर्फ बाइक से ही सफ़र करते हैं तो आप इस बाइक को चुन सकते हैं क्योकिं यह कीमत और माइलेज के हिसाब से काफी किफायती बाइक है। कंपनी इस बाइक पर 5 साल की वारंटी भी दे रही है।
कीमत (एक्स-शो रूम नोएडा)