फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं भारत की बेस्ट 160 cc बाइक्स, कीमत लाख रुपये से भी कम

Mon, 24 Jun 2019 09:33 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Mon, 24 Jun 2019 09:33 AM IST
विज्ञापन
Best high performance bikes under Rs 1 lakh in India all you need to know
1 लाख रुपये से कम में मिलने वाली बेस्ट बाइक्स - फोटो : Amar Ujala

दुनिया के सबसे बड़े टू-व्हीलर मार्किट में से भारत एक है। यहां नई-नई बाइक्स लांच होती रहती हैं। मास सेगमेंट के अलावा यहां अपर अब 160cc से लेकर 200cc बाइक्स का बाजर भी काफी गर्म है। यह सेगमेंट 80 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक जाता है। इन बाइक्स के सबसे बड़े ग्राहक यूथ ही हैं। यदि आप भी एक ऐसी ही हाई परफॉरमेंस बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपके लिए लेकर आये हैं 5 ऐसी बाइक्स जो इस सेगमेंट में काफी पॉपुलर हैं  और इनकी कीमत भी 1 लाख रुपये से कम है।

TVS Apache RTR 160 4V

Best high performance bikes under Rs 1 lakh in India all you need to know
TVS अपाचे RTR 160 4V - फोटो : TVS

जबरदस्त स्पोर्टी लुक्स और परफॉरमेंस की वजह से  TVS की Apache RTR 160 4V आज हर युवा की पसंदीदा बाइक बन चुकी है। दिल्ली में इस बाइक की एक्स शो रूम कीमत 83  हजार रुपये से लेकर 99 हजार रुपये के बीच है। इस नेकेड बाइक में 159.7cc का इंजन लगा। यह इंजन कॉर्ब्युरेटर और फ्यूल इंजेक्शन सहित दो ऑप्शन में आता है, इसका कॉर्ब्युरेटर वर्जन 16.5hp की पावर देता है जबकि फ्यूल इंजेक्शन वर्जन 16.8hp की पावर देता है। बाइक एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम से लैस है।

Yamaha FZS

Best high performance bikes under Rs 1 lakh in India all you need to know
यामाहा FZS - फोटो : Yamaha
यामाहा की FZS इस बार पहले से ज्यादा बेहतर होकर आई है। इसका मस्क्लुकर डिजाइन देखते ही बनता है। बाइक की दिल्ली में एक्स-शो रूम कीमत 97,680 रुपये है। बाइक में 149cc का इंजन लगा है जो 13.2Ps की पावर और 12.8Nm  का टॉर्क देता है। इस बाइक में कई तरह के सेंसर लगे हैं। बाइक में किक नहीं है लेकिन इसका ऑप्शन दिया हुआ है, यानी आप अलग से किक लगा सकते हैं।  बाइक में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया है।   
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Suzuki Gixxer

Best high performance bikes under Rs 1 lakh in India all you need to know
सुजुकी जिक्सर - फोटो : Suzuki

सुजुकी की जिक्सर एक लम्बे समय से भारत में मौजूद है, इसी बाइक ने सुजुकी को भारत में एक खास जगह दिलाई है। बाइक की दिल्ली में एक्स-शो रूम कीमत 81 हजार रुपये से शुरू होती है। इसमें 154.9 cc का इंजन है, जो 14.8 bhp का पावर और 14 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। ये बाइक एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम से लैस है।  

विज्ञापन

Honda CB Hornet 160R

Best high performance bikes under Rs 1 lakh in India all you need to know
होंडा CB Hornet 160R - फोटो : Honda
इस बाइक का डिजाइन शार्प है अपने सेगमेंट में यह थोड़ी हटकर नज़र आती है। इसमें 162.7cc, एयर-कूल्ड इंजन है, जो 15.09hp का पावर और 14.5Nm टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। बाइक की कीमत 86 हजार रुपये से शुरू होती है। क्वालिटी के मामले में होंडा की यह बाइक काफी बेहतर है। सेफ्टी के लिए एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया है।     
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed