{"_id":"63282152b752713c1f50388e","slug":"ola-electric-to-open-showrooms-across-india-plans-to-launch-experience-centres","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ola Electric: ओला इलेक्ट्रिक पहली बार देशभर में खोलेगी शोरूम, इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Ola Electric: ओला इलेक्ट्रिक पहली बार देशभर में खोलेगी शोरूम, इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला
Mon, 19 Sep 2022 01:29 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 19 Sep 2022 01:29 PM IST
विज्ञापन
Ola Electric Showroom
- फोटो : Twitter/@bhash
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में बढ़ती मांग और ग्राहकों के रूझान को देखते हुए ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनियां इसे बिक्री में बदलने के लिए अपना पूरा जोर लगा रही हैं। अब तक सिर्फ ऑनलाइन खरीदारी के मॉडल को बढ़ावा देने वाली इलेक्ट्रिक स्टार्ट-अप Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) ने अब देशभर में शोरूम खोलने की तैयारी कर रही है।
Trending Videos
Ola Electric Showroom
- फोटो : Twitter/@bhash
कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल ने एक ट्विटर पोस्ट में यह एलान किया है कि ओला इलेक्ट्रिक देश भर में एक्सपीरियंस सेंटर शुरू करने की योजना बना रही है। जबकि ऐसे 20 एक्सपीरियंस सेंटर पहले ही खोले जा चुके हैं, कंपनी की योजना अगले साल मार्च तक कुल 200 ऐसे केंद्र खोलने की है।
अग्रवाल ने कंपनी के शोरूम की तस्वीरें भी पोस्ट कीं, जहां उनके इलेक्ट्रिक स्कूटर को डिस्प्ले पर देखा जा सकता है। साथ ही इन तस्वीरों में विभिन्न ग्राहकों को अलग-अलग रंगों वाले इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों को देखते हुए देखा जा सकता है।
अग्रवाल ने कंपनी के शोरूम की तस्वीरें भी पोस्ट कीं, जहां उनके इलेक्ट्रिक स्कूटर को डिस्प्ले पर देखा जा सकता है। साथ ही इन तस्वीरों में विभिन्न ग्राहकों को अलग-अलग रंगों वाले इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों को देखते हुए देखा जा सकता है।
ओला सीईओ भाविश अग्रवाल
- फोटो : social media
अग्रवाल का मानना है कि इन शोरूम के जरिए और भी ज्यादा लोग कंपनी की बैटरी से चलने वाले उत्पादों का अनुभव ले पाएंगे। उन्होंने कहा, "ग्राहकों को ऑनलाइन खरीदारी और टेस्ट राइड की सुविधा पसंद आ रही है। एक दिन में हजारों की संख्या है और ये बढ़ रहा है। एक्सपीरियंस सेंटर और भी ज्यादा लोगों को हमारे उत्पादों का अनुभव करने में सक्षम बनाएंगे!"
Opening up experience centres across the country. 20 already, more than 200 by March!
— Bhavish Aggarwal (@bhash) September 18, 2022
Customers loving the convenience of online purchases and test rides - thousands a day and growing.
Experience centres will enable even more people to experience our products! pic.twitter.com/euN08mZGRu
विज्ञापन
विज्ञापन
Ola Electric Car Teaser
- फोटो : For Reference Only
एक अन्य अपडेट में, इस महीने की शुरुआत में विश्व ईवी दिवस पर, कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक कार पर हो काम की एक झलक साझा की। ओला इलेक्ट्रिक कार साल 2024 तक लॉन्च की जा सकती है। इस वीडियो में ई-कार के एक्सटीरियर डिजाइनिंग प्रक्रिया को दिखाया गया है, पहले कंप्यूटर पर और फिर क्ले मॉडलिंग के जरिए। मॉडल के फेस में टॉप पर तीन ब्लैक लाइंस हैं और बोनट की ओर एक ब्लैक लाइन है।
विज्ञापन
Ola Electric Car Teaser
- फोटो : Ola Electric
बेंगलुरु स्थित ईवी कंपनी ने 15 अगस्त को अपनी इलेक्ट्रिक कार की पहली झलक साझा की थी और इसके साथ ही वाहन के बारे में कुछ डिटेल्स भी बताए थे। इस मॉडल को भारत की सबसे तेज इलेक्ट्रिक वाहन बताय गया है और इसमें एक बार फुल चार्ज करने पर 500 किमी से ज्यादा रेंज मिलने का दावा किया गया है। कंपनी का कहना है कि ईवी चार सेकंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकेगी। इसमें 0.21 सीडीआर से कम का ड्रैग कोएफिशिएंट होगा, इसमें पूरी तरह से कांच की छत होगी और यह बिना चाबी के चलेगी।