भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) ने शनिवार को अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों के लिए ऑनलाइन नई खरीद विंडो खोल दी है। खरीद व्यवस्था को पहले की तरह रखते हुए, 500 रुपये का भुगतान करके आरक्षण बुक करने वाले संभावित खरीदारों को खरीद विंडो में स्कूटर खरीदने का मौका पहले मिलेगा। हालांकि ओला इलेक्ट्रिक ने यह नहीं बताया है कि खरीद विंडो कब तक खुली रहेगी।
नई खरीद विंडो खुलने के साथ ही यह भी पता चला है कि इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता ने अपने फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Pro की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। ओला ने एस1 प्रो की कीमत में 10,000 रुपये की बढ़ोतरी की है। हालांकि, ईवी निर्माता ने अभी तक दाम बढ़ाने का कोई कारण नहीं बताया है। ओला इलेक्ट्रिक एस1 प्रो की नई एक्स-शोरूम कीमत अब 1.40 लाख रुपये है।
3 of 7
Ola Electric Scooter
- फोटो : Twitter/@bhash
ईवी निर्माता ने पहली बाद अपने ई-स्कूटर की कीमत में बढ़ोतरी की है। Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर को पिछले साल 15 अगस्त को 1.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया गया था।
4 of 7
Ola Electric Scooter
- फोटो : Twitter/@bhash
ओला इलेक्ट्रिक ने सभी संभावित ग्राहकों के लिए एक नई खरीद विंडो की घोषणा की है, जो लॉन्च के बाद से तीसरी है। खरीद विंडो वीकेंड में खुली रहेगी। ईवी निर्माता ने पहले ही भारत भर के पांच शहरों में टेस्ट राइड कैंप शुरू कर दिए हैं। ओला ने कहा कि इलेक्ट्रिक स्कूटर बुक करने वाले सभी ग्राहकों को कंपनी ईमेल के जरिए सूचित करेगी।
5 of 7
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola
ड्राइविंग रेंज और स्पीड
Ola S1 वेरिएंट एक बार फुल चार्जिंग के बाद 121 किलोमीटर की दूर तय कर सकता है। जबकि S1 Pro वेरिएंट एक बार फुल चार्जिंग के बाद 181 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। S1 वेरिएंट 3.6 सेकेंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ता है। जबकि S1 Pro वेरिएंट 3 सेकेंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकता है। वहीं इस स्कूटर की टॉप स्पीड 115 किमी प्रति घंटा है।