{"_id":"6548e7b2211e8f02c707aa2d","slug":"odd-even-scheme-in-delhi-odd-even-rule-in-delhi-2023-five-important-points-2023-11-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Delhi Odd-Even Scheme: दिल्ली में ऑड-ईवन नियम की हो रही है वापसी, जानें पांच बड़ी बातें जो आपके लिए जरूरी हैं","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Delhi Odd-Even Scheme: दिल्ली में ऑड-ईवन नियम की हो रही है वापसी, जानें पांच बड़ी बातें जो आपके लिए जरूरी हैं
Mon, 06 Nov 2023 07:20 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 06 Nov 2023 07:20 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में ऑड-ईवन स्कीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में प्रदूषण के बढ़ते स्तर के मद्देनजर दिवाली के बाद दिल्ली के मोटर चालकों को एक बार फिर ऑड-ईवन सड़क यातायात प्रबंधन नियम का पालन करना होगा। विवादास्पद ऑड-ईवन रोड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (सड़क यातायात प्रबंधन प्रणाली) को वापस लाने का फैसला सोमवार दोपहर को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद लिया गया।
दिल्ली में ऑड-ईवन स्कीम
- फोटो : For Reference Only
ऑड-ईवन सड़क यातायात नियम 2023
दिल्ली में ऑड-ईवन सड़क यातायात प्रबंधन नियम 13 नवंबर (सोमवार) से लागू होगा और 20 नवंबर (सोमवार) तक प्रभावी रहेगा। इस फैसले की पुष्टि दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने की।
दिल्ली में ऑड-ईवन सड़क यातायात प्रबंधन नियम 13 नवंबर (सोमवार) से लागू होगा और 20 नवंबर (सोमवार) तक प्रभावी रहेगा। इस फैसले की पुष्टि दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने की।
दिल्ली में ऑड-ईवन स्कीम
- फोटो : अमर उजाला
ऑड-ईवन रोड ट्रैफिक नियम: एक संक्षिप्त इतिहास
दिल्ली में वाहनों के लिए ऑड-ईवन नियम पहले 2016, 2017 और 2019 में लागू किया गया था। प्रदूषण पर अंकुश लगाने के नियम के फायदों को लेकर विशेषज्ञों की राय बंटी हुई है। हालांकि आम सहमति है कि यह ट्रैफिक की भीड़ को कम करने में मदद करता है।
दिल्ली में वाहनों के लिए ऑड-ईवन नियम पहले 2016, 2017 और 2019 में लागू किया गया था। प्रदूषण पर अंकुश लगाने के नियम के फायदों को लेकर विशेषज्ञों की राय बंटी हुई है। हालांकि आम सहमति है कि यह ट्रैफिक की भीड़ को कम करने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में ऑड-ईवन स्कीम
- फोटो : अमर उजाला
क्या है ऑड-ईवन ट्रैफिक नियम?
ऑड-ईवन यातायात नियम एक ऐसी प्रणाली है, जिसके तहत ऑड नंबर पर खत्म होने वाले पंजीकरण संख्या वाले वाहनों को सप्ताह के ऑड दिनों पर चलने की अनुमति होती है। ईवन नंबर पर समाप्त होने वाली पंजीकरण संख्या वाले वाहनों को सप्ताह के अन्य वैकल्पिक दिनों में सड़कों पर चलने की अनुमति है। पूर्व में रविवार को सभी वाहनों की आवाजाही के लिए खुला रखा गया है।

- ऑड: यानी 13,15,17 नवंबर को वह कारें चलेंगी जिनकी नंबर प्लेट का आखिरी नंबर 1,3,5,7,9 होगा।
- ईवन: यानी 14, 16, 18, 20 नवंबर को वही कारें सड़क पर चल सकेंगी जिनकी नंबर प्लेट का आखिरी नंबर 0,2,4,6,8 होगा।
- रविवार को सभी वाहनों को इससे छूट मिलेगी।
विज्ञापन
दिल्ली में ऑड-ईवन स्कीम
- फोटो : PTI
क्या दिल्ली में ऑड-ईवन ट्रैफिक नियम में कोई अपवाद है?
पिछले दिनों दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) और सीएनजी वाहनों को सप्ताह के सभी दिन चलाने की अनुमति दी थी। लेकिन आखिरकार 2019 में सीएनजी वाहनों को भी ऑड-ईवन नियम में शामिल कर लिया गया। अतीत में, इमरजेंसी व्हीकल्स (आपातकालीन वाहन), आवश्यक सामान ले जाने वाले वाहन और राजनीतिक, पुलिस, न्यायिक, प्रशासनिक और समान क्षेत्रों के कुछ वर्गों से संबंधित वाहनों को छूट वाली सूची में शामिल किया गया था।