फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Traffic Rule: बच्चों के साथ ट्रैफिक नियम तोड़ा तो देना होगा दोगुना जुर्माना, लाइसेंस रद्द होने का भी खतरा

Mon, 21 Jul 2025 04:34 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Mon, 21 Jul 2025 04:34 PM IST
सार

सड़क परिवहन मंत्रालय ने मोटर वाहन अधिनियम में बड़ा बदलाव प्रस्तावित किया है। अगर कोई चालक बच्चों के साथ यात्रा करते हुए ट्रैफिक नियम तोड़ता है, तो उसे दोगुना जुर्माना देना होगा और लाइसेंस भी रद्द हो सकता है।

विज्ञापन
Now breaking traffic rules with minor will attract double challan fine
मोटर वाहन अधिनियम में होगा बदलाव - फोटो : AI
अब अगर कोई वाहन चालक बच्चों को साथ लेकर सड़क पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसे भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने मोटर वाहन अधिनियम में बदलाव करते हुए प्रस्ताव दिया है कि ऐसे मामलों में जुर्माने की राशि दोगुनी कर दी जाए। यह कदम बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।


अधिकारियों के मुताबिक, स्कूल बसों और पारिवारिक वाहनों द्वारा बार-बार नियम तोड़े जाने की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे मंत्रालय को यह सख्त कदम उठाना पड़ा। प्रस्तावित नियम न सिर्फ निजी गाड़ियों पर लागू होंगे, बल्कि स्कूलों द्वारा संचालित या किराए पर ली गई गाड़ियों पर भी लागू होंगे। मंत्रालय का मानना है कि वाहन चालक और मालिक दोनों की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें: किस प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV में है ज्यादा दम? जानें कौन सी SUV है बेस्ट?

चालकों के लिए पॉइंट सिस्टम भी प्रस्तावित
मंत्रालय ने एक नए पॉइंट सिस्टम का सुझाव भी दिया है, जिसमें अच्छे चालकों को ‘मेरिट पॉइंट’ दिए जाएंगे और नियम तोड़ने वालों को ‘डिमेरिट पॉइंट’ मिलेंगे। डिमेरिट पॉइंट्स की सीमा पार करने पर ड्राइविंग लाइसेंस अस्थायी या स्थायी रूप से रद्द हो सकता है। इसके अलावा, वाहन बीमा प्रीमियम भी इसी स्कोर से जोड़ा जा सकता है।

लाइसेंस रिन्यूअल से पहले टेस्ट जरूरी
अगर किसी चालक ने लाइसेंस रिन्यूअल से पहले ट्रैफिक नियम तोड़े हैं, तो उसे दोबारा ड्राइविंग टेस्ट देना होगा। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि केवल योग्य चालक ही सड़क पर वाहन चला सकें।

यह भी पढ़ें: हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड तेजी से बढ़ी, पेट्रोल गाड़ियों की बिक्री में गिरावट

मंत्रालय इन प्रस्तावों पर अन्य मंत्रालयों से राय मांग रहा है और अंतिम ड्राफ्ट तैयार होने के बाद इसे कानून बनाने की प्रक्रिया में लाया जाएगा।
Trending Videos
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed