{"_id":"62ce86695b0e4e7ae63f9dfd","slug":"nissan-magnite-red-edition-launched-in-india-know-price-features-specifications-news-in-hindi-nissan-magnite-new-model-2022","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nissan Magnite RED Edition: मैग्नाइट का नया स्पेशल एडिशन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Nissan Magnite RED Edition: मैग्नाइट का नया स्पेशल एडिशन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स डिटेल्स
Wed, 13 Jul 2022 02:47 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 13 Jul 2022 02:47 PM IST
सार
Nissan Motor India (निसान मोटर इंडिया) ने बुधवार को Magnite RED Edition (मैग्नाइट रेड एडिशन) को लॉन्च करने का एलान किया।
विज्ञापन
Nissan Magnite RED Edition
- फोटो : Nissan
Nissan Motor India (निसान मोटर इंडिया) ने बुधवार को Magnite RED Edition (मैग्नाइट रेड एडिशन) को लॉन्च करने का एलान किया। Nissan Magnite RED Edition की दिल्ली में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7,86,500 लाख रुपये तय की गई है। वाहन निर्माता ने पहले एलान किया था कि वह Nissan Magnite Red Edition को 18 जुलाई को लॉन्च करेगी। लेकिन कंपनी ने शायद बाजार में बढ़ती प्रतियोगिता को देखते हुए इसे समय से पहले उतार दिया। इस न्यू स्पेशल एडिशन एसयूवी का लुक काफी आकर्षक और रेगुलर एडिशन मैग्नाइल से अलग है। इसमें नए रेड हाइलाइट्स और क्रोम हिंट्स सहित कई एडिशनल एलिमेंट्स दिए गए हैं जो इसके लुक में इजाफा करते हैं।
Nissan Magnite RED Edition
- फोटो : Nissan
लुक और डिजाइन
एसयूवी के एक्सटीरियर लुक की बात करें तो, मैग्नाइट रेड में एक विशिष्ट लाल रंग का एक्सेंट मिलता है जो फ्रंट ग्रिल, फ्रंट बंपर क्लैडिंग, व्हील आर्च और बॉडी साइड क्लैडिंग को कवर करता है। कार के इंटीरियर्स में भी इसी तरह का एक्सेंट शामिल किया गया है जिसमें लाल-थीम वाला डैशबोर्ड, डोर साइड आर्मरेस्ट और सेंटर कंसोल पर लाल रंग का एक्सेंट है। कहने की जरूरत नहीं है कि रेड कलर एक्सेंट का इस्तेमाल इस एसयूवी को काफी स्पोर्टी लुक देता है। कार के अन्य प्रमुख अपडेट में टेल डोर गार्निश शामिल है। RED एडिशन की बैजिंग को काफी प्रमुखता से जगह दी गई है। कार के साइड प्रोफाइल की बात करें तो, कार R16 डायमंड-कट अलॉय व्हील्स को बरकरार रखती है।

फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो, इस स्पेशल एडिशन एसयूवी में, वायरलेस चार्जर, पीएम 2.5 एयर फिल्टर, एलईडी स्कफ प्लेट, और एंबिएंट मूड लाइटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। Magnite XV वैरिएंट पर आधारित होने के कारण, कार एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले के लिए वाई-फाई कनेक्टिविटी के साथ 8.0-इंच टचस्क्रीन, 7.0-इंच फुल टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और प्रोजेक्शन गाइड के साथ रियर-व्यू कैमरा जैसे फीचर्स के साथ आती है।

इंजन और ट्रांसमिशन
Magnite RED Edition एसयूवी 1.0-लीटर एमटी, 1.0-लीटर टर्बो एमटी, और 1.0-लीटर टर्बो सीवीटी के पावरट्रेन / ट्रांसमिशन ऑप्शंस के साथ आती है। नई निसान मैग्नाइट रेड एडिशन को पॉवर देने के लिए 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन है जो नेचुरली एस्पिरेटेड रूप में या टर्बोचार्जर के साथ है। 1.0-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन 71 bhp का पावर और 91 Nm का टार्क जेनरेट करता है। और टर्बोचार्ज्ड इंजन 98 bhp का पावर और 160 Nm का टार्क जेनरेट करता है। इंजन को 5-स्पीड मैनुअल या सीवीटी गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

Nissan Magnite
- फोटो : Nissan
कितनी है कीमत
वैरिएंट्स के आधार पर कीमत निसान मैग्नाइट रेड एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत

| Nissan Magnite वैरिएंट | कीमत (रुपये) |
| MT XV Red Edition | 7.86 लाख |
| Turbo MT XV Red Edition | 9.24 लाख |
| Turbo CVT XV Red Edition | 9.99 लाख |