फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nissan Magnite: मैग्नाइट एसयूवी को जुलाई में खरीदने पर होगा फायदा, निसान इंडिया दे रही है भारी छूट

Tue, 11 Jul 2023 02:38 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 11 Jul 2023 02:38 PM IST
विज्ञापन
Nissan Magnite Offers July 2023 Nissan Magnite Discount
Nissan Magnite - फोटो : Amar Ujala
Nissan India (निसान इंडिया) भारत में बेचे जाने वाले अपने एकमात्र मॉडल Magnite (मैग्नाइट) पर भारी छूट दे रही है। भारतीय बाजार में इस सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी की कीमत इस समय 6 लाख रुपये से लेकर 10.86 लाख रुपये के बीच है। ये सभी कीमतें, एक्स-शोरूम हैं। कंपनी की ओर से डिस्काउंट ऑफर नकद छूट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट छूट और मेंटेनेंस पैकेज के रूप में दिया जा रहा है।
Nissan Magnite Offers July 2023 Nissan Magnite Discount
Nissan Magnite - फोटो : PTI (File Photo)
जुलाई में मिल रहा डिस्काउंट ऑफर
 
वैरिएंट्स श्रेणी छूट
XE को छोड़कर सभी तीन साल तक का मेंटेनेंस पैकेज 12,100 रुपये तक
XE को छोड़कर सभी कॉर्पोरेट बेनिफिट्स 7,000 रुपये
XE को छोड़कर सभी एक्सचेंज बोनस 23,000 रुपये
XE और XL को छोड़कर सभी एक्सेसरीज या नगद छूट 10,000 रुपये तक
नॉन-टर्बो XL MT एक्सेसरीज या नगद छूट 20,000 रुपये तक

यह ऑफर वैरिएंट, स्टॉक की उपलब्धता, आपके शहर के क्षेत्र और जोन और अन्य कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं। ऑफर डिटेल्स के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए ग्राहकों को नजदीक निसान के अधिकृत डीलरशिप से संपर्क करना चाहिए।
Nissan Magnite Offers July 2023 Nissan Magnite Discount
Nissan Magnite - फोटो : Nissan
इंजन पावर और गियरबॉक्स
मैग्नाइट एसयूवी में 1.0-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है। नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। जबकि टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल या सीवीटी यूनिट का ऑप्शन मिलता है। खास बात यह है कि पावरट्रेन अब बीएस 6 फेज 2 और आरडीई मानदंडों के अनुरूप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nissan Magnite Offers July 2023 Nissan Magnite Discount
Nissan Magnite - फोटो : Nissan
1 लाख यूनिट्स का उत्पादन
अन्य खबरों में, निसान मैग्नाइट ने हाल ही में भारत में 1 लाख यूनिट उत्पादन का मील का पत्थर हासिल किया है। कंपनी ने चेन्नई में अपने एलायंस प्लांट (RNAIPL) से 100,000वीं Magnite एसयूवी रोल-आउट की। कंपनी ने अपनी इस माइलस्टोन एसयूवी को फ्लेयर गार्नेट रेड सिंगल टोन कलर स्कीम के साथ तैयार किया। कंपनी ने मैग्नाइट को भारत में पहली बार लॉन्च किए जाने के ढाई साल बाद यह उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन
Nissan Magnite Offers July 2023 Nissan Magnite Discount
Nissan Magnite - फोटो : Nissan
कंपनी ने इस उत्पादन मील के पत्थर को मनाने के लिए Magnite Geza Special Edition (मैग्नाइट गीजा स्पेशल एडिशन) भी लॉन्च किया। यह स्पेशल एडिशन एसयूवी जापानी थिएटर और उसके म्यूजिकल थीम से प्रेरित है। मॉडल को एडवांस्ड इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ कई नए फीचर्स के साथ पेश किया गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed