देशभर में काफी लोग अपनी कार से रात को सफर करते हैं। दिन के मुकाबले रात में कार चलाना थोड़ा अलग और थोड़ा मुश्किल भी होता है। अगर आप भी अक्सर रात से कार में सफर करते हैं तो आपको इस खबर को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। दरअसल, रात में कार चलाने के दौरान चालकों के सामने कई तरह की चुनौतियां आती हैं, ऐसे में अगर आप रात के समय सेफ ड्राइविंग करना चाहते हैं तो इस खबर में जानिए आपको किन बातों का ध्यान रखना है।
कार की सर्विस जरूरी
2 of 5
Car Driving Tips
- फोटो : FREEPIK
अगर आप रात के समय पर कार चलाने काम करते हैं या फिर अक्सर किसी काम के लिए रात को कार ड्राइव करते हैं तो कार का नियमित तौर पर सही ढंग से रखरखाव काफी जरूरी है। दरअसल, कई बार रात के समय अगर किसी अनजान रास्ते पर कार में कोई दिक्कत आ जाए तो किसी की मदद लेना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में रात के सफर से पहले कार के कई अहम और नाजुक पार्ट्स को चेक करना चाहिए।
बैटरी की नियमित जांच
3 of 5
Car Driving Tips
- फोटो : FREEPIK
रात को कार चलाते हैं तो कार की बैटरी पूरी तरह से चार्ज होनी चाहिए। अगर गाड़ी की बैटरी कमजोर होगी तो कार की हैडलाइट समेत सभी इलेक्ट्रिक चीजों पर इसका असर पड़ेगा। ऐसे में रात के अंधेरे में कार की हैडलाइट काम नहीं करेगी तो गाड़ी चलाने में दिक्कत हो सकती है। कई बार इस वजह से हादसा भी हो जाता है, क्योंकि पहले से ही कई रास्तों पर रोशनी की व्यवस्था नही होती है।
लेन ड्राइविंग जरूरी
4 of 5
Car Driving Tips
- फोटो : FREEPIK
रात के समय पर कार से सुरक्षित सफर करना चाहते हैं तो गाड़ी को एक लेन में ही चलाने का प्रयास करें। ताकि बार-बार लेन बदलने की टेंशन हो। साथ ही लेन बदलने से पहले आसपास के वाहनों को सही वक्त पर इंडीकेटर्स दें, ताकि किसी भी हादसे से बचा जा सके। इसके साथ ही रात के समय पर कार को बीच सड़क पर न रोकें, ऐसा करने से हादसों की संभावना बढ़ सकती है।
इन बातों का रखें ध्यान
5 of 5
Car Driving Tips
- फोटो : FREEPIK
अगर आप रात के समय पर कार चलाने के आदि नहीं हैं तो पहले से अपनी तैयारी करके चलें। जैसे- रात से सफर के पहले पर्याप्त नींद और हल्का खाने के साथ सफर पर निकलना चाहिए। वहीं, अगर रात के वक्त पर कार चलाने के दौरान तेज आवाज में गाने न चलाएं, ऐसा करने से आसपास के ट्रैफिक की सही जानकारी नहीं मिल पाती है, इस वजह से भी कई बार कार हादसे का शिकार हो जाती है।