फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vehicle Registration: सरकार वाहन पंजीकरण के BH सीरीज नियमों में करेगी बदलाव, जानें आपको कैसे होगा फायदा

Fri, 07 Oct 2022 08:34 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 07 Oct 2022 08:34 PM IST
सार

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने नियमित व्हीकल रजिस्ट्रेशन (वाहन पंजीकरण) को भारत सीरीज (BH) नंबरों में बदलने की अनुमति देने का प्रस्ताव दिया है। 

विज्ञापन
Ministry of Road Transport and Highways MoRTH proposes tweaks in BH series rules for Vehicle registrations
Delhi Traffic - फोटो : PTI
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने नियमित व्हीकल रजिस्ट्रेशन (वाहन पंजीकरण) को भारत सीरीज (BH) नंबरों में बदलने की अनुमति देने का प्रस्ताव दिया है। सरकार ने BH सीरीज इकोसिस्टम के दायरे को बढ़ाने के उपायों के तहत यह प्रस्ताव रखा है।


इस समय सिर्फ नए वाहन ही BH सीरीज मार्क का विकल्प चुन सकते हैं।

एक मसौदा अधिसूचना में, MoRTH ने भारत (BH) सीरीज रजिस्ट्रेशन मार्क को कंट्रोल करने वाले नियमों में प्रस्तावित संशोधनों के बारे में बताया है। बीएच सीरीज को उन लोगों के लिए शुरू किया गया था जो ऐसी नौकरियों में हैं जहां उनका ट्रांसफर हो सकता है।

अधिसूचना के मुताबिक, अन्य बदलावों के अलावा, बीएच सीरीज रजिस्ट्रेशन मार्क वाले वाहनों को अन्य व्यक्तियों को ट्रांसफर (स्थानांतरित) करने की सुविधा दी गई है, जो बीएच सीरीज के पात्र हों या न हैं। 
Ministry of Road Transport and Highways MoRTH proposes tweaks in BH series rules for Vehicle registrations
BH Series Number Plate - फोटो : For Reference Only
अधिसूचना में कहा गया है कि "इस समय रेगुलर पंजीकरण मार्क वाले वाहनों को भी बीएच सीरीज पंजीकरण मार्क में बदला जा सकता है, जो आवश्यक टैक्स के भुगतान के अधीन है, जो बाद में बीएच सीरीज पंजीकरण मार्क के लिए पात्र बनने वाले व्यक्तियों की सुविधा के लिए है।"

मंत्रालय ने नागरिक को जीवन में और आसानी प्रदान करने की दृष्टि से या तो निवास स्थान या कार्य स्थान पर बीएच सीरीज के लिए आवेदन जमा करने के लिए लचीलापन प्रदान करने के लिए नियम 48 में संशोधन का प्रस्ताव किया है।

इसमें यह भी कहा गया है कि दुरुपयोग को रोकने के लिए निजी क्षेत्र के कर्मचारियों द्वारा पेश किए जाने वाले वर्किंग सर्टिफिकेट को और मजबूत किया गया है। 
Ministry of Road Transport and Highways MoRTH proposes tweaks in BH series rules for Vehicle registrations
नितिन गडकरी - फोटो : Twitter@nitin_gadkari
राज्यों में व्यक्तिगत वाहनों के निर्बाध हस्तांतरण को सुनिश्चित करने के लिए, पिछले साल सितंबर में, सड़क परिवहन मंत्रालय नए वाहनों के लिए एक नया पंजीकरण मार्क - भारत सीरीज (बीएच सीरीज) लेकर आया था।

इस संबंध में, सरकार ने एक नई वाहन पंजीकरण व्यवस्था को अधिसूचित किया था जो वाहन मालिकों को एक राज्य / केंद्र शासित प्रदेश से दूसरे में ट्रांसफर होने पर उन्हें दोबारा पंजीकरण की प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा।

MoRTH ने एक बयान में कहा था, " भारत सीरीज (बीएच सीरीज)' के तहत यह वाहन पंजीकरण सुविधा रक्षा कर्मियों, केंद्र सरकार/राज्य सरकार/केंद्र/राज्य सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के कर्मचारियों और निजी क्षेत्र की कंपनियों/संगठनों के लिए स्वैच्छिक आधार पर उपलब्ध होगी, जिनके कार्यालय चार या अधिक राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में हैं।"

अब तक 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने वाहन पंजीकरण के लिए नई भारत सीरीज (बीएच-सीरीज) शुरू की है और अब तक राज्यों में 20,000 से ज्यादा वाहनों का पंजीकरण किया जा चुका है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed