MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) ने मंगलवार को बताया कि कंपनी ने पिछले महीने 5,012 यूनिट्स की खुदरा बिक्री दर्ज की। जो पिछले वर्ष के इसी महीने में बेची गई 4,013 यूनिट्स की तुलना में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। कंपनी ने कहा कि देश के प्रमुख हिस्सों में खराब मौसम और बाढ़ के कारण खुदरा बिक्री प्रभावित होने के बावजूद यह उपलब्धि हासिल की गई।
2 of 5
MG Astor
- फोटो : MG Motor
एमजी मोटर देश में एस्टर, हेक्टर, जेडएस ईवी, ग्लोस्टर और कॉमेट ईवी जैसे मॉडल बेचती है। कंपनी ने हाल ही में अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार ZS EV का नया वैरिएंट लॉन्च किया है। नया वैरिएंट अब लेवल-2 ऑटोनॉमस ड्राइविंग सिस्टम से लैस है जो 17 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) के साथ आता है। इस वैरिएंट की कीमत 27.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जो इसे इलेक्ट्रिक एसयूवी के सभी वैरिएंट्स में सबसे महंगा बनाती है।
3 of 5
MG ZS EV
- फोटो : MG Motor India
ADAS वैरिएंट की कीमत 27.89 लाख रुपये सिर्फ थोड़े समय के लिए सीमित है। हालांकि, कार निर्माता ने कोई समय सीमा का एलान नहीं किया है कि यह कीमतें कब तक लागू रहेंगी। भारत में MG ZS EV की कीमतें 23.38 लाख रुपये से शुरू होती हैं, जबकि नए ADAS वैरिएंट के आने से पहले टॉप-एंड वर्जन की कीमत 27.40 लाख रुपये हुआ करती थीं। सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं।
4 of 5
MG Gloster Blackstor
- फोटो : MG India
इससे पहले मई में, ओईएम ने ग्लोस्टर ब्लैकस्टोर एडिशन को 40.29 लाख रुपये में लॉन्च किया था, जो बाहरी और केबिन विजुअल एलिमेंट्स के अपडेट हुआ था। वैरिएंट में स्पोर्टी एलिमेंट्स और बॉडीवर्क पर आकर्षक लाल रंग के एक्सेंट दिए गए हैं, जिसमें 'ग्लोस्टर' और 'इंटरनेट इनसाइड' एम्बलेम मेटल ब्लैक और मेटल ऐश रंगों से हाइलाइट किए गए हैं।
5 of 5
MG Gloster Blackstor
- फोटो : MG India
एसयूवी की डार्क थीम को रूफ रेल, स्मोक्ड ब्लैक टेललाइट, विंडो सराउंड, फेंडर और फॉग गार्निश द्वारा और भी निखारा गया है। एसयूवी के केबिन में स्टीयरिंग व्हील, हेडलैम्प्स, कैलिपर्स और फ्रंट और रियर बम्पर पर रेड एक्सेंट के साथ ब्लैक-थीम वाला इंटीरियर मिलता है। रेड स्टिच से सजी डार्क-थीम वाली लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री, पूरे इंटीरियर को एक स्पोर्टी लुक देती है।