फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MG Motor Electric Car: एमजी मोटर की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार भारत में अगले साल होगी लॉन्च, जानें डिटेल्स

Mon, 31 Oct 2022 11:47 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 31 Oct 2022 11:47 AM IST
विज्ञापन
MG Motor India to launch its most-affordable EV next year to Rival Tata EV Cars in India News in Hindi
Wuling Air EV - फोटो : For Reference Only
MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) ने एलान किया है कि वह साल 2023 की शुरुआत में अपना सबसे किफायती इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करेगी। यह Air EV (एयर ईवी) पर आधारित होगी, जिसे एमजी मोटर के एक अन्य ब्रांड Wuling (वूलिंग) द्वारा पहले से ही बेचा जा रहा है। नई EV का कोडनेम E230 है और इसे पहले ही इंडोनेशिया में पेश किया जा चुका है। कार निर्माता भारतीय परिस्थितियों के अनुसार वाहन में कुछ बदलाव करेगा। इसलिए उन्होंने पहले ही भारतीय सड़कों पर इसकी टेस्टिंग शुरू कर दी है। 
MG Motor India to launch its most-affordable EV next year to Rival Tata EV Cars in India News in Hindi
Wuling Air EV - फोटो : For Reference Only
वाहन निर्माता जब इसे अगले साल लॉन्च करेगा तो एयर ईवी का नाम बदल सकता है। यह ग्लोबल स्मॉल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (GSEV) प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इस प्लेटफॉर्म को कई बॉडी स्टाइल के हिसाब से एडाप्ट किया जा सकता है। 
MG Motor India to launch its most-affordable EV next year to Rival Tata EV Cars in India News in Hindi
Wuling Air EV - फोटो : Wuling
एमजी मोटर की इस किफायती इलेक्ट्रिक कार में कुछ इंडिया-स्पेसिफिक बदलाव होंगे। मिसाल के लिए, इसमें ऐसा बैटरी मैनेजनेंट सिस्टम (BMS) हो सकता है जो भारत की चिलचिलाती गर्मी को संभाल सके और और एक बेहतर क्लाइमेट कंट्रोल यूनिट दिया जा सकता है। भारत में आने पर इलेक्ट्रिक हैचबैक को MG की बैजिंग के साथ उतारा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
MG Motor India to launch its most-affordable EV next year to Rival Tata EV Cars in India News in Hindi
Wuling Air EV - फोटो : Wuling
इस नए किफायती इलेक्ट्रिक वाहन का डिजाइन काफी आकर्षक है। वाहन अपने आप में काफी छोटा है और साफ तौर पर इसे ज्यादातर शहर में चलाने के लिहाज बनाया गया है। कार में दो बड़े दरवाजे हैं जो कम से कम सामने बैठने वाले लोगों के लिए कार में घुसने और निकलने को आसान बना सकें। 
विज्ञापन
MG Motor India to launch its most-affordable EV next year to Rival Tata EV Cars in India News in Hindi
Air EV - फोटो : Wuling
कार के लुक और डिजाइन की बात करें तो इसमें ऊपर की ओर एक फुल-चौड़ाई वाला लाइट बार और एक क्रोम स्ट्रिप है जो रियर-व्यू मिरर की ओर तक जाती है। वैश्विक बाजार में, एयर ईवी को स्टील के पहियों के साथ पेश किया जाता है। हालांकि, इसकी संभावना है कि MG भारत में इस कार को अलॉय व्हील्स या स्टाइलिश व्हील्स के साथ पेश कर सकती है। एमजी मोटर के अन्य मॉडल की तरह, इस किफायती इलेक्ट्रिक कार में भी ढेर सारे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed