फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mercedes-AMG GT R और AMG C 63 Coupe भारत में लॉन्च, कीमत 1.33 करोड़ से शुरू

Wed, 27 May 2020 05:16 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 27 May 2020 05:16 PM IST
विज्ञापन
mercedes benz amg gt r price in india mercedes amg gt r specifications mercedes amg c63 coupe specs mercedes c63 amg coupe 2020 price latest mercedes benz cars 2020 mercedes benz cars price in india
2020 Mercedes-AMG GT R - फोटो : Mercedes
जर्मनी की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Mercedes-Benz (मर्सिडीज-बेंज) ने भारत में 2020 Mercedes-AMG GT R (2020 मर्सिडीज-एएमजी जीटी आर) कार लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इस कार के साथ भारत में नई Mercedes-AMG C 63 Coupe (मर्सिडीज-एएमजी सी 63 कूपे) भी लॉन्च की है। जब से इन कारों की शानदार तस्वीरों सामने आई थी, तब से कार प्रेमी इन कारों की लॉन्चिंग का इंतजार कर रहे थे। दोनों मॉडल पूरी तरह से निर्मित इकाइयों (सीबीयू) के रूप में भारत में लाए गए हैं। नए GT R को एक मिड-लाइफ अपडेट मिला है और लुक्स और डाइमेंशन के मामले में यह मौजूदा मॉडल से ज्यादा अलग नहीं है, लेकिन इसका परफॉर्मेंस बेहतर हो गया है। 
mercedes benz amg gt r price in india mercedes amg gt r specifications mercedes amg c63 coupe specs mercedes c63 amg coupe 2020 price latest mercedes benz cars 2020 mercedes benz cars price in india
2020 Mercedes-AMG GT R - फोटो : Mercedes
Mercedes-AMG GT R के खूबियां

कीमत
नई Mercedes-AMG GT R (मर्सिडीज-एएमजी जीटी आर) की भारत में एक्स-शोरूम 2.48 करोड़ रुपये रखी गई है। 

डिजाइन
मर्सिडीज ने नई एलईडी हेडलाइट्स और टेल लाइट्स के साथ AMG GT R को अपडेट किया है। इसमें एक रीडिजाइन किया गया एक्जॉस्ट और रियर डिफ्यूजर भी दिया गया है।

फीचर्स
कार के केबिन की बात करें तो नई एएमजी जीटी आर में एक नया स्टीयरिंग व्हील और 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। कार में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट हेड-यूनिट भी दिया गया है जिसमें एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है। 
mercedes benz amg gt r price in india mercedes amg gt r specifications mercedes amg c63 coupe specs mercedes c63 amg coupe 2020 price latest mercedes benz cars 2020 mercedes benz cars price in india
2020 Mercedes-AMG GT R
इंजन
Mercedes-AMG GT R में 4.0-लीटर, ट्विन-टर्बो वी8 इंजन मिलता है। यह इंजन 577 BHP और 700 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है।

स्पीड
मर्सिडीज का दावा है कि एएमजी जीटी आर सिर्फ 3.6 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इस कार की टॉप स्पीड 318 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस कार में रियर-व्हील स्टीयरिंग स्टैंडर्ड मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
mercedes benz amg gt r price in india mercedes amg gt r specifications mercedes amg c63 coupe specs mercedes c63 amg coupe 2020 price latest mercedes benz cars 2020 mercedes benz cars price in india
Mercedes-AMG C 63 Coupe - फोटो : Mercedes
Mercedes-AMG C 63 Coupe की खासियतें

कीमत
नई Mercedes-AMG C 63 Coupe (मर्सिडीज-एएमजी सी 63 कूपे) एक 2-डोर कूपे कार है जिसकी भारत में एक्स-शोरूम कीमत 1.33 करोड़ रुपये रखी गई है। 

डिजाइन
नई C 63 Coupe कार में पैनामेरिकाना ग्रिल और नए एलईडी हेडलैम्प दिए गए हैं। कार के रियर में क्वाड एग्ज्हॉस्ट और डिफ्यूजर दिया गया है। कार में 18 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। 
विज्ञापन
mercedes benz amg gt r price in india mercedes amg gt r specifications mercedes amg c63 coupe specs mercedes c63 amg coupe 2020 price latest mercedes benz cars 2020 mercedes benz cars price in india
Mercedes-AMG C 63 Coupe - फोटो : Mercedes
फीचर्स
नई सी 63 कूपे कार 3-स्पोक मल्टी-फंक्शन फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील और एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ आती है। एक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट हेड-यूनिट सेंटर कंसोल के ऊपर लगाई गई है जिसमें कार्बन फाइबर लगा है। कार के इंटीरियर की बात करें तो इसमें काले और लाल रंग की लेदर अपहोल्सट्री दी गई है। 

इंजन
Mercedes-AMG C63 Coupe में 4.0-लीटर, ट्विन-टर्बो वी8 इंजन मिलता है। यह इंजन 469 BHP और 650 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन में 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। कार में छह ड्राइविंग मोड हैं- स्लिपरी, कम्फर्ट, स्पोर्ट, स्पोर्ट+, रेस और इंडिविजुअल। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed