मारुति इग्निस
मारुति की ओर से नेक्सा डीलरशिप के जरिए ऑफर की जाने वाली हैचबैक कार इग्निस में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर को दिया जाता है। इस फीचर के साथ आने वाली इस कार की शुरूआती एक्स शोरुम कीमत 5.84 लाख रुपये है।
मारुति बलेनो
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
मारुति की ओर से प्रीमियम हैचबैक बलेनो को भी इस फीचर के साथ ऑफर किया जाता है। इसके साथ ही इसमें कई और बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से बलेनो की एक्स शोरुम कीमत 6.61 लाख रुपये रखी गई है।
यह भी पढ़ें - Golden Hour Importance: सड़क हादसे के बाद गंभीर रूप से घायलों की गोल्डन ऑवर में करें मदद, बच जाएगी जान
रेनो क्विड
3 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
फ्रेंच कार निर्माता रेनो की ओर से भारतीय बाजार में क्विड को ऑफर किया जाता है। इस कार में कंपनी की ओर से ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर को दिया जाता है। इस फीचर के साथ आने वाली क्विड की एक्स शोरुम कीमत 4.69 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।
यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
ह्यूंदै ऑरा
4 of 6
For Reference Only
- फोटो : अमर उजाला
साउथ कोरियाई कार निर्माता ह्यूंदै की ओर से कॉम्पैक्ट सेडान के तौर पर ऑरा को ऑफर किया जाता है। इस कार में भी कंपनी की ओर से ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर को देती है। इस फीचर के साथ आने वाली ऑरा की एक्स शोरुम कीमत 6.32 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें - Car AC: कार के एसी से जल्दी ठंडी हवा पाने का ये है आसान उपाय, सिर्फ एक बटन से होगा काम
टाटा पंच
5 of 6
टाटा पंच
- फोटो : सोशल मीडिया
टाटा की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी के तौर पर पेश की जाने वाली पंच को भारत में काफी पसंद किया जाता है। इस एसयूवी में कंपनी कई फीचर्स को देती है लेकिन इसमें गर्मियों में काम आने वाले ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर को भी दिया जाता है। इस फीचर के साथ आने वाली पंच की एक्स शोरुम कीमत छह लाख रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें- Scorpio Classic:स्कॉर्पियो क्लासिक की ये खासियत नहीं जानते होंगे आप, जानें कैसे है पुरानी स्कॉर्पियो से अलग