फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maserati EV: मासेराती ने भारत में लॉन्च की ग्रैन टूरिज्मो और ग्रैन कैब्रियो फोल्गोर ईवी, जानें कीमत और फीचर्स

Thu, 13 Nov 2025 07:02 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 13 Nov 2025 07:02 PM IST
सार

इटली की लग्जरी स्पोर्ट्स कार निर्माता कंपनी मासेराती ने भारत में अपनी दो हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कारें GranTurismo Folgore और GranCabrio Folgore लॉन्च कर दी हैं।

विज्ञापन
Maserati GranTurismo Folgore and GranCabrio Folgore Electric Car Launched in India Know Details
Maserati GranCabrio Folgore - फोटो : Maserati
इटली की लग्जरी स्पोर्ट्स कार निर्माता कंपनी Maserati (मासेराती) ने भारत में अपनी दो हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कारें GranTurismo Folgore (मासेराती ग्रैन टूरिज्मो फोल्गोर) और GranCabrio Folgore (ग्रैन कैब्रियो फोल्गोर) लॉन्च कर दी हैं। ये दोनों कारें ग्रैन टूरिज्मो कूपे और ग्रैन कैब्रियो कन्वर्टिबल के पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वर्जन हैं।


यह भी पढ़ें - Electric Car: ये हैं टॉप-5 मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक कार जिनकी रेंज है सबसे दमदार, कीमत आठ लाख रुपये से शुरू
Maserati GranTurismo Folgore and GranCabrio Folgore Electric Car Launched in India Know Details
Maserati GranCabrio Folgore - फोटो : Maserati
डिजाइन में स्पोर्टी लुक और ईवी ट्विस्ट
दोनों Folgore मॉडल्स का डिजाइन ज्यादातर उनकी पेट्रोल वर्जन कारों जैसा ही रखा गया है। हालांकि, ईवी वर्जन में कुछ खास बदलाव किए गए हैं। जैसे नई फ्रंट और रियर बंपर डिजाइन, 'Folgore' बैजिंग, LED ट्रिपल वेंट और फ्यूचरिस्टिक अलॉय व्हील्स। 

यह भी पढ़ें - New FASTag Rule 2025: 15 नवंबर से फास्टैग के नए नियम, इन गलतियों से बचें, नहीं तो देना पड़ेगा दोगुना टोल
Maserati GranTurismo Folgore and GranCabrio Folgore Electric Car Launched in India Know Details
Maserati GranTurismo Folgore - फोटो : Maserati
GranTurismo एक हार्डटॉप कूपे है, जबकि GranCabrio एक कन्वर्टिबल मॉडल है, जिसका फैब्रिक रूफ सिर्फ 14 सेकंड में खुल या बंद हो सकता है और 50 किमी प्रती घंटा की स्पीड तक ऑपरेट होता है। ओपन-टॉप ड्राइव का मजा बढ़ाने के लिए कन्वर्टिबल में नेक वॉर्मर भी दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Car Sales October 2025: अक्तूबर 2025 की कार बिक्री रिपोर्ट, भारत के टॉप-5 चार्ट में हावी रहीं ये कारें 

यह भी पढ़ें - Delhi Blast: दिल्ली विस्फोट मामले में ह्यूंदै i20 मालिक ने की ये बड़ी भूल, कार बेचते वक्त आप न करें ये गलतियां 
विज्ञापन
विज्ञापन
Maserati GranTurismo Folgore and GranCabrio Folgore Electric Car Launched in India Know Details
Maserati GranCabrio Folgore - फोटो : Maserati
बैटरी और रेंज- एक चार्ज में 450 किमी तक
दोनों कारों में 92.5 kWh की बैटरी (83 kWh यूजेबल) दी गई है। ग्रैन टूरिज्मो फोल्गोर एक चार्ज में 450 किमी, जबकि ग्रैन कैब्रियो फोल्गोर 447 किमी की WLTP रेंज देती है। दोनों कारें 270 kW डीसी फास्ट चार्जर सपोर्ट करती हैं। जिससे सिर्फ 5 मिनट में 100 किमी की रेंज मिल जाती है।

यह भी पढ़ें - 125cc Bikes: ये हैं सबसे दमदार टॉप-5 वैल्यू-फॉर-मनी 125cc बाइक्स, कीमत है एक लाख रुपये से कम
विज्ञापन
Maserati GranTurismo Folgore and GranCabrio Folgore Electric Car Launched in India Know Details
Maserati GranCabrio Folgore - फोटो : Maserati
स्पीड और एक्सीलरेशन
इन कारों में ट्रिपल मोटर सेटअप दिया गया है, जिसमें दो पीछे और एक आगे की ओर है। ये मोटर्स मिलकर 740 bhp की पावर और 1350 Nm का टॉर्क देती हैं। बूस्ट मोड में पावर 806 bhp तक पहुंच जाती है। 

ग्रैन टूरिज्मो फोल्गोर 2.7 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटा पकड़ लेती है और 320 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड हासिल करती है।

ग्रैन कैब्रियो फोल्गोर थोड़ा भारी होने के कारण 2.8 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटा की स्पीड हासिल करती है और 290 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड देती है।

यह भी पढ़ें - Traffic Challan Waiver: दिल्ली सरकार की बड़ी राहत योजना, बकाया ट्रैफिक चालान में एकमुश्त छूट की तैयारी! 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed