फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maruti Suzuki Jimny 5-Door: मारुति जिम्नी 5-डोर का उत्पादन भारत में शुरू, जून में लॉन्च होगी ऑफ-रोडर एसयूवी

Fri, 12 May 2023 04:53 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 12 May 2023 04:53 PM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki starts production of maruti suzuki jimny 5 door launch date in india
Maruti Suzuki Jimny 5 Door - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने आनेवाली Jimny (जिम्नी) 5-डोर ऑफ-रोडर का उत्पादन अपने गुरुग्राम प्लांट में शुरू कर दिया है। पहली प्रोडक्शन-स्पेक Maruti Suzuki Jimny 5-door (मारुति सुजुकी जिम्नी 5-डोर) ने हाल ही में असेंबली लाइन से रोल-आउट हुई है और इस साल जून में लॉन्च होने वाली है। नई जिम्नी 5-डोर एसयूवी का इस साल की शुरुआत में 2023 ऑटो एक्सपो में ग्लोबल डेब्यू किया गया था, जिसके तुरंत बाद इसकी बुकिंग शुरू हुई थी। इसकी डिलीवरी अगले महीने लॉन्च के तुरंत बाद शुरू हो जाएगी।
Maruti Suzuki starts production of maruti suzuki jimny 5 door launch date in india
Maruti Suzuki Jimny 5 Door - फोटो : Maruti Suzuki
पहली Maruti Suzuki Jimny 5-डोर एसयूवी को व्हाइट शेड में देखा जा सकता है, जो प्लांट में कंपनी की टीम से घिरी हुई है। कंपनी निर्यात के लिए इसी प्लांट में 3-डोर जिम्नी बना रही है, जिम्नी 5-डोर को खास तौर पर भारतीय बाजार के लिए डिजाइन किया गया है और इसे अन्य बाजारों में भी निर्यात किया जाएगा।
Maruti Suzuki starts production of maruti suzuki jimny 5 door launch date in india
Maruti Suzuki Jimny 5 Door - फोटो : Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी जिम्नी 5-डोर का व्हीलबेस 3-डोर वर्जन के मुकाबले ज्यादा लंबा है। दरवाजों को बढ़ाने से यह मॉडल ज्यादा प्रैक्टिकल बना जाता है, जिसमें दूसरी पंक्ति का बेहतर इस्तेमाल होता है और थोड़ा बड़ा बूट स्पेस मिलता है। इसमें 103 बीएचपी पावर के लिए ट्यून किया गया 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जिसे 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर के साथ जोड़ा गया है। यह मॉडल सुजुकी के ऑलग्रिप प्रो 4डब्ल्यूडी सिस्टम के साथ मैनुअल ट्रांसफर और लो-रेंज गियरबॉक्स के साथ आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Maruti Suzuki starts production of maruti suzuki jimny 5 door launch date in india
Maruti Suzuki Jimny 5 Door Auto Expo 2023 - फोटो : For Reference Only
जिम्नी 5-डोर को मारुति सुजुकी के प्रीमियम नेक्सा डीलरशिप के जरिए बेचा जाएगा। वैरिएंट्स के आधार पर इसकी शुरुआती कीमत 10 लाख रुपये से कम होने की उम्मीद है, जो 12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जा सकती है। ऑफ-रोडर को लिमिटेड वैरिएंट्स में बेचे जाने की उम्मीद है और संभावना है कि एसयूवी के टॉप-स्पेक अल्फा ट्रिम के लिए सबसे ज्यादा मांग है।
विज्ञापन
Maruti Suzuki starts production of maruti suzuki jimny 5 door launch date in india
Maruti Suzuki Jimny 5 Door - फोटो : Maruti Suzuki
जिम्नी 5-डोर ने कथित तौर पर इस साल की शुरुआत में बुकिंग शुरू होने के बाद से 25,000 से ज्यादा बुकिंग हासिल की है और लॉन्च के बाद मांग के मजबूत होने की उम्मीद है। भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी जिम्नी 5-डोर एसयूवी अपने सेगमेंट में Mahindra Thar और Force Gurkha जैसी कारों को टक्कर देगी। लेकिन Jimny को अपने छोटे साइज के साथ एक फायदा मिलता है, जो इसे अपने प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में हल्का बनाता है और इसके साथ-साथ  एक आकर्षक और ज्यादा कुशल पेट्रोल इंजन बनाता है। एसयूवी में डीजल इंजन का ऑप्शन नहीं मिलेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed