स्टाइलिश लुक, बेहतर स्पेस और बढ़िया फीचर्स की वजह से बलेनो मारुति सुजुकी की बेस्टसेलिंग कारों में से एक बनी हुई है। मारुति सुजुकी ने अब बलेनो में स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नॉलजी इंट्रोड्यूस की है। आइये जानते हैं इस टेक्नोलॉजी से क्या फर्क पड़ेगा बलेनो की परफॉरमेंस पर…
स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नॉलजी से मिलेंगे ये फायदे
बलेनो में लगी स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नॉलजी की मदद से कार में पहले से बढ़िया एक्सलरेशन परफॉर्मेंस मिलेगा। वही इलेक्ट्रिक मोटर और लीथियम-आयन बैटरी के तालमेल से हाई परफॉरमेंस टॉर्क जनरेट होगा जिसकी वजह से कार को ड्राइव करने में मज़ा आएगा और इसकी टॉप स्पीड में भी इजाफा होगा। परफॉरमेंस के साथ-साथ कार की माइलेज भी बढ़ेगी क्योकि स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी की मदद से फ्यूल की खपत कम हो जाती है। वैसे यह टेक्नोलॉजी ट्रैफिक में फ्यूल बचाने में काफी फायदेमंद साबित होती है। इतना ही नहीं इससे इंजन ब्रेक एनर्जी रिजनरेशन की क्षमता रखता है, मतलब यदि आप जब भी कार की स्पीड कम करते हैं तो डिएक्सलरेशन एनर्जी का इस्तेमाल करके यह लीथियम आयन बैटरी को चार्ज करता है। मजेदार बात यह है कि यह सब कुछ ऑटोमेटिक होता है। आपको बता दे कि बलेनो में लगा इंजन BS-VI नॉर्म्स के अनुकूल है।
कीमत, वेरिएंट और फीचर्स
स्मार्ट हाईब्रिड तकनीक और लिथियम-आयन बैटरी से लैस Balneo Dualjet के दो वेरिएंट मिलेंगे। बलेनो के हाइब्रिड डेल्टा की कीमत 7.25 लाख रुपये है जबकि जेटा पेट्रोल की कीमत 7.86 लाख रुपये है।बलेनो में फीचर्स की भरमार है। इसमें स्मार्टप्ले इंफोटेंटमेंट सिस्टम के साथ ऐपल कार प्ले और ऐंड्रॉयड ऑटो जैसी फीचर्स हैं जो मल्टिमीडिया यूजर्स को काफी पसंद आयेंगे। इतना ही नहीं यह कार में CVT ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का भी ऑप्शन मिलता है।