{"_id":"636d0b348a762a6688162492","slug":"maruti-suzuki-grand-vitara-suv-gets-75000-bookings-know-waiting-period-price-features-specs-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maruti Suzuki Grand Vitara: मारुति ग्रैंड विटारा ने 75,000 बुकिंग का आंकड़ा किया पार, जानें वेटिंग पीरियड","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Maruti Suzuki Grand Vitara: मारुति ग्रैंड विटारा ने 75,000 बुकिंग का आंकड़ा किया पार, जानें वेटिंग पीरियड
Thu, 10 Nov 2022 08:01 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 10 Nov 2022 08:01 PM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki Grand Vitara 2022
- फोटो : Maruti Suzuki
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने अपनी ऑल-न्यू Grand Vitara (ग्रैंड विटारा) मिड-साइज एसयूवी को इस साल सितंबर में लॉन्च किया था। कंपनी ने अपनी इस एसयूवी के लिए प्री-बुकिंग 11 जुलाई को शुरू की थी और आधिकारिक लॉन्च से पहले ही इसकी 57,000 से ज्यादा बुकिंग हासिल हो गई। अब, कंपनी ने बताया है कि Maruti Suzuki Grand Vitara (मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा) एसयूवी ने 75,000 बुकिंग का आंकड़ा पार कर लिया है और 13,000 से ज्यादा यूनिट्स की डिलीवरी की गई है।
Maruti Suzuki Grand Vitara 2022
- फोटो : Maruti Suzuki
इस वैरिएंट की बुकिंग सबसे ज्यादा
मारुति सुजुकी को इस साल जुलाई से अब तक अपनी फ्लैगशिप एसयूवी के लिए 75,000 से ज्यादा बुकिंग मिली है। इसके अलावा, ग्रैंड विटारा के लिए कुल बुकिंग का लगभग 35 प्रतिशत इस समय इसके स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वैरिएंट के लिए किया गया है। साथ ही इसके हाइब्रिड वर्जन की भी मजबूत मांग को उजागर करता है। ग्रैंड विटारा के लिए वेटिंग पीरियड फिलहाल 2-8 महीने है, जो वैरिएंट पर निर्भर करता है।

कितना है वेटिंग पीरियड
जहां एसयूवी के बेस और मिड-स्पेक वैरिएंट के लिए 2-4 महीने की वेटिंग पीरियड चल रही है। वहीं इसके टॉप-स्पेक स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वैरिएंट के लिए वेटिंग पीरियड 6-8 महीने तक चल रहा है। हालांकि, यह ध्यान देने वाली बात यह है कि वेटिंग पीरियड एक शहर से दूसरे शहर में अलग हो सकते हैं। इस कार को खरीदने के इच्छुक ग्राहक ज्यादा जानकारी के लिए अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क करें।

इंजन और माइलेज
मारुति सुजुकी Grand Vitara को दो इंजन विकल्पों में पेश करेगी। एक 1.5-लीटर माइल्ड हाइब्रिड इंजन है जो मारुति सुजुकी की अन्य कारों में देखा गया है। जबकि दूसरा एक नया 1.5-लीटर मजबूत हाइब्रिड इंजन है जिसे टोयोटा के साथ मिलकर विकसित किया गया है। माइल्ड हाइब्रिड इंजन 100 PS का पावर और 135 Nm का टॉर्क जेनेरट करता है। इसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश किया जाएगा। इसमें 21.11 किमी प्रति लीटर के माइलेज का दावा किया गया है।
जबकि स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन 115 PS का अधिकतम पावर जेनरेट करता है और सिर्फ एक ई-सीवीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आएगा। मारुति सुजुकी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा 27.97 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगी।

इंटीरियर और फीचर्स
एसयूवी के इंटीरियर की बात करें तो इसे काले और भूरे रंग के डुअल-टोन थीम में तैयार किया गया है। मजबूत हाइब्रिड वेरिएंट में शैंपेन गोल्ड एक्सेंट के साथ फॉक्स ब्लैक लेदर में सीटें डिजाइन की गई हैं, जबकि स्मार्ट हाइब्रिड वैरिएंट में सिल्वर एक्सेंट मिलेगा। ग्रैंड विटारा मारुति सुजुकी का पहला वाहन है जिसे पैनोरमिक सनरूफ के साथ पेश किया गया है। यह एक हेड-अप डिस्प्ले, वायरलेस चार्जर, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 360-डिग्री पार्किंग कैमरा और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ भी आता है। अन्य फीचर्स में एम्बिएंट लाइटिंग, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, कीलेस एंट्री, रियर एसी वेंट, इंजन को स्टार्ट/स्टॉप करने के लिए एक पुश बटन और यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया गया है जो एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करता है।