{"_id":"643d129d3a2c12f53401290c","slug":"maruti-super-carry-2023-model-launched-in-india-know-price-features-specs-2023-04-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2023 Maruti Super Carry: कार जैसे फीचर्स और दमदार इंजन के साथ लॉन्च हुआ 2023 मारुति सुपर कैरी, जानें कीमत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
2023 Maruti Super Carry: कार जैसे फीचर्स और दमदार इंजन के साथ लॉन्च हुआ 2023 मारुति सुपर कैरी, जानें कीमत
Mon, 17 Apr 2023 03:04 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 17 Apr 2023 03:04 PM IST
विज्ञापन
2023 Maruti Super Carry
- फोटो : Maruti Suzuki
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने सोमवार को भारतीय बाजार में अपने मिनी ट्रक Super Carry को और ज्यादा पावरफुल अवतार में लॉन्च किया है। कंपनी ने Super Carry लाइट कमर्शियल व्हीकल को अपग्रेड किया है जो पहले की तुलना में ज्यादा पावरफुल और फ्यूल एफिशिएंट है। कंपनी का कहना है कि यह मिनी ट्रक उन लोगों के लिए बना है, जो बेहतर क्वालिटी और परफॉर्मेंस की चाहत रखते हैं। 2023 Maruti Super Carry मिनी ट्रक में अब एक 1.2 लीटर का एडवांस के-सीरीज ड्यूल जेट और ड्यूल VVT इंजन मिलता है।
Maruti Suzuki Super Carry BS6
- फोटो : Maruti Suzuki
सीएनजी मोड में पावर
सीएनजी मोड में, पावरट्रेन 6,000rpm पर 71.6PS का पावर और 2800rpm पर 95Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस मिनी ट्रक के पेट्रोल वर्जन की अधिकतम पेलोड क्षमता 740 किलोग्राम है, जबकि सीएनजी वर्जन की पेलोड क्षमता 625 किलोग्राम है।
फीचर्स
सुरक्षा के लिए, LCV में फ्रंट डिस्क ब्रेक, रिवर्स पार्किंग सेंसर, सीट बेल्ट रिमाइंडर और एक नया इंजन इम्मोबिलाइज़र सिस्टम है। एलसीवी में बड़ा स्टीयरिंग व्हील मिलता है, जिससे ट्रक को आसानी से चलाया जा सकता है। मारुति सुजुकी सुपर कैरी को खासतौर पर 270 से ज्यादा शहरों में फैले मारुति सुजुकी के 370 से ज्यादा कमर्शियल आउटलेट्स के जरिए बेचा जाता है।

2023 सुपर कैरी लाइट की कीमतें
सुपर कैरी लाइट कमर्शियल व्हीकल 4 वैरिएंट्स- गैसोलीन डेक, गैसोलीन कैब चेसिस, सीएनजी डेक और सीएनजी कैब चेसिस में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.30 लाख रुपये से शुरू होती है जो 6.30 लाख रुपये तक जाती है।

- गैसोलीन डेक - 5.30 लाख रुपये
- गैसोलीन कैब चेसिस - 5.15 लाख रुपये
- सीएनजी डेक - 6.30 लाख रुपये
- सीएनजी कैब चेसिस - 6.15 लाख रुपये