2019 की शुरुआत में लॉन्च हुई Mahindra XUV300 को इस समय अपने सेगमेंट में कई नई कारों की एंट्री की वजह से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में अपनी स्थिति को सुधारने के लिए, घरेलू वाहन निर्माता ने इसे डिजाइन और फीचर्स के मामले में एक बड़ा अपडेट देने का फैसला किया है। हालांकि इसकी आधिकारिक लॉन्चिंग की समयसीमा का खुलासा होना बाकी है, एसयूवी का नया संस्करण 2024 की शुरुआत में आने की उम्मीद है, और यह सनरूफ के शौकीनों के लिए रोमांचक खबर लेकर आया है। नई 2024 महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट अपने सेगमेंट में पैनोरमिक सनरूफ के साथ आने वाली पहली गाड़ी होगी। यही अपडेट महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक एसयूवी मॉडल लाइनअप में भी किया जाएगा, लेकिन बाद के स्टेज में।
2 of 4
Mahindra XUV300
- फोटो : Mahindra (For Reference Only)
हालांकि इस समय इसके बारे में बहुत ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन नई XUV300 में एक नए डिजाइन वाला डैशबोर्ड और अपडेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम होने की उम्मीद है। इसके अलावा इसमें वायरलेस फोन चार्जर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं।
3 of 4
Mahindra XUV300
- फोटो : Mahindra (For Reference Only)
नई फेसलिफ्ट एसयूवी के फ्रंट और रियर सेक्शन में अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नई 2024 महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट में XUV700 से कुछ डिजाइन एलिमेंट्स उधार लिए जा सकते हैं, जिसमें C-आकार के LED हेडलैंप भी शामिल हैं। आगे की ओर, इसमें एक नया दो-भाग वाला ग्रिल और एक बड़ा सेंट्रल एयर इनटेक होने की संभावना है। इसमें अलॉय व्हील का एक नया सेट हो सकता है। इसके साथ ही एक रीडिजाइन किया गया टेलगेट, नए टेललैंप क्लस्टर और एक नया रियर बम्पर भी हो सकता है। साथ ही लाइसेंस प्लेट की पोजिशन भी बदली हुई हो सकती है।
4 of 4
Mahindra XUV300
- फोटो : Mahindra (For Reference Only)
जो चीज बरकरार रहेगी वह है इंजन सेटअप। प्री-फेसलिफ्ट वर्जन के समान, नई 2024 महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट में 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा। पेट्रोल इंजन 110 bhp का पावर और 131 Nm का टॉर्क देगा, जबकि डीजल इंजन 117 bhp का पावर जेनरेट करता है। मौजूदा एएमटी गियरबॉक्स को टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक यूनिट से बदला जा सकता है, जबकि मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड तौर पर मिलेगा।