फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahindra: महिंद्रा की एसयूवी हुईं सस्ती, अब होगी ₹2.56 लाख तक की बचत, जीएसटी कटौती और फेस्टिव ऑफर्स का फायदा

Fri, 19 Sep 2025 10:02 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 19 Sep 2025 10:02 PM IST
सार

महिंद्रा ने अपनी पूरी एसयूवी रेंज पर बड़ी कीमत कटौती का एलान किया है। अब कंपनी की गाड़ियां 2.56 लाख रुपये तक सस्ती हो गई हैं। यह बदलाव जीएसटी सुधारों की वजह से हुआ है।

विज्ञापन
Mahindra SUVs become cheaper by up to Rs 2.56 lakh after GST reduction
Mahindra XUV700 - फोटो : Mahindra
महिंद्रा ने अपनी पूरी एसयूवी रेंज पर बड़ी कीमत कटौती का एलान किया है। अब कंपनी की गाड़ियां 2.56 लाख रुपये तक सस्ती हो गई हैं। यह बदलाव जीएसटी सुधारों की वजह से हुआ है। अब महिंद्रा की ज्यादातर एसयूवी पर 40 प्रतिशत टैक्स लगेगा। जबकि XUV 3XO, बोलेरो और बोलेरो नियो पर सिर्फ 18 प्रतिशत टैक्स लागू होगा। इसके साथ ही फेस्टिव सीजन में कंपनी ने एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी दिए हैं।


यह भी पढ़ें - Suzuki Motorcycles: सुजुकी की बाइक और स्कूटर की कीमतों में कटौती, जानें कौन से मॉडल कितने सस्ते हुए
Mahindra SUVs become cheaper by up to Rs 2.56 lakh after GST reduction
Mahindra Bolero Bold Edition - फोटो : Mahindra
बोलेरो और बोलेरो नियो
महिंद्रा बोलेरो और बोलेरो नियो पर सबसे ज्यादा फायदा मिल रहा है। इनकी कीमत 1.27 लाख रुपये तक घट गई है और कंपनी ने एक्स्ट्रा बेनिफिट्स 1.29 लाख रुपये तक के दिए हैं। इस तरह कुल मिलाकर 2.56 लाख रुपये तक का फायदा हो रहा है। अब बोलेरो रेंज की शुरुआती कीमत 8.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

यह भी पढ़ें - Royal Enfield: रॉयल एनफील्ड अब फ्लिपकार्ट पर बेचेगी 350cc बाइकें, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नया कदम
Mahindra SUVs become cheaper by up to Rs 2.56 lakh after GST reduction
Mahindra XUV 3XO - फोटो : Mahindra
XUV 3XO
इस कॉम्पैक्ट एसयूवी की कीमत 1.56 लाख रुपये कम हो गई है। साथ ही कंपनी ने 90,000 रुपये तक का अतिरिक्त ऑफर भी जोड़ा है। यानी कुल 2.46 लाख रुपये तक की बचत हो रही है। अब XUV 3XO की शुरुआती कीमत 7.28 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

यह भी पढ़ें - Festive Discount: जीएसटी कटौती के बाद फेस्टिव डिस्काउंट की कर रहे हैं उम्मीद? शायद अब न मिले ऑफर! जानें वजह
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahindra SUVs become cheaper by up to Rs 2.56 lakh after GST reduction
Mahindra Thar SUV - फोटो : Mahindra
महिंद्रा थार (3-डोर)
थार पर अब 1.35 लाख रुपये की सीधी कटौती और 20,000 रुपये तक का अतिरिक्त ऑफर मिल रहा है। यानी इस दमदार ऑफ-रोडर पर कुल 1.55 लाख रुपये तक का फायदा हो रहा है। अब थार की शुरुआती कीमत 10.32 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई है।

यह भी पढ़ें - Nissan Magnite Recall: सऊदी अरब में इंडिया-मेड निसान मैग्नाइट वापस मंगाईं गई, जानें इस रिकॉल की क्या है वजह
विज्ञापन
Mahindra SUVs become cheaper by up to Rs 2.56 lakh after GST reduction
Mahindra Scorpio Classic Boss Edition - फोटो : Mahindra
स्कॉर्पियो क्लासिक
स्कॉर्पियो क्लासिक पर 1.01 लाख रुपये की कीमत में कटौती हुई है और इसके साथ 95,000 रुपये तक का फेस्टिव ऑफर मिल रहा है। यानी कुल 1.96 लाख रुपये का फायदा। अब इसकी शुरुआती कीमत 12.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

यह भी पढ़ें - Global NCAP: गाड़ियों की सुरक्षा पर ग्लोबल एनसीएपी की सख्ती, अब 2-स्टार से ऊपर रेटिंग के लिए जरूरी होगा ये सेफ्टी फीचर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed