फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2022 Mahindra Scorpio-N: 30 जुलाई से शुरू होगी बुकिंग और इस दिन से डिलीवरी, इतने रुपये में कर सकते हैं बुक

Mon, 25 Jul 2022 05:29 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 25 Jul 2022 05:29 PM IST
सार

देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) ने हाल ही में अपनी बहुप्रतीक्षित मिड-साइज एसयूवी Mahindra Scorpio-N (महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन) को भारत में लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Mahindra Scorpio N 2022 Booking Date New Scorpio 2022 Booking Online Mahindra Scorpio N Delivery Details
Mahindra Scorpio N - फोटो : Mahindra
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) ने हाल ही में अपनी बहुप्रतीक्षित मिड-साइज एसयूवी Mahindra Scorpio-N (महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन) को भारत में लॉन्च किया है। कंपनी ने भारतीय बाजार में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 11.99 लाख रुपये से 23.90 लाख रुपये तक रखी है। इस एसयूवी के लिए बुकिंग 30 जुलाई से शुरू होगी और अब कंपनी ने इसकी सटीक डिलीवरी टाइमलाइन का भी खुलासा कर दिया है। नई 2022 Mahindra Scorpio-N की डिलीवरी 26 सितंबर से शुरू होने वाली है। 
Mahindra Scorpio N 2022 Booking Date New Scorpio 2022 Booking Online Mahindra Scorpio N Delivery Details
Mahindra Scorpio N - फोटो : Mahindra
बुकिंग डिटेल्स 
महिंद्रा के मुताबिक Scorpio-N की 20,000 से ज्यादा यूनिट्स को दिसंबर 2022 तक रोलआउट करने की योजना बनाई है। इसके अलावा, ग्राहकों के पूछताछ के रुझानों के आधार पर, कंपनी ने डिलीवरी के समय ग्राहकों की अपेक्षाओं पर खता उतरने के लिए Z8 L वैरिएंट के उत्पादन को प्राथमिकता दी है। इस एसयूवी के लिए प्री-बुकिंग 30 जुलाई को सुबह 11 बजे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ महिंद्रा डीलरशिप पर ऑनलाइन शुरू होगी। 
 
Mahindra Scorpio N 2022 Booking Date New Scorpio 2022 Booking Online Mahindra Scorpio N Delivery Details
Mahindra Scorpio N - फोटो : Mahindra
इंट्रोडक्ट्री कीमतें
नई 2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन को पांच ट्रिम लेवल - Z2, Z4, Z6, Z8 और Z8 L में पेश किया गया है, जो कई वैरिएंट्स में आते हैं। महिंद्रा ने यह भी एलान किया है कि 2022 Mahindra Scorpio-N की शुरुआती कीमतें सिर्फ पहली 25,000 बुकिंग के लिए ही मान्य रहेंगी। जिसके बाद कंपनी इसकी कीमतों में इजाफा कर सकती है। 

2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन की वैरिएंट्स के आधार पर एक्स-शोरूम कीमतें रुपये में: 
 
वैरिएंट पेट्रोल MT पेट्रोल AT डीजल 2WD MT डीजल 4WD MT डीजल 2WD AT डीजल 4WD AT
Z2 11.99 लाख 12.49 लाख – 
Z4 13.49 लाख 15.45 लाख 13.99 लाख 16.44 लाख 15.95 लाख 18.40 लाख
Z6 14.99 लाख 16.95 लाख
Z8 16.99 लाख 18.95 लाख 17.49 लाख 19.94 लाख 19.45 लाख 21.90 लाख
Z8 L 18.99 लाख 20.95 लाख 19.49 लाख 21.94 लाख 21.45 लाख 23.90 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahindra Scorpio N 2022 Booking Date New Scorpio 2022 Booking Online Mahindra Scorpio N Delivery Details
Mahindra Scorpio N - फोटो : Mahindra
इंजन और पावर
नई महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन में एमस्टैलियन पेट्रोल इंजन है जो 200 PS का पावर और 380 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। दूसरा ऑप्शन एमहॉक डीजल इंजन है जो 175 PS का पावर और 400 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और महिंद्रा के 4 XPLOR 4WD सिस्टम के साथ 6-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर एटी शामिल हैं।

पहली बार मिली यह टेक्नोलॉजी
अपने सेगमेंट में यह पहली एसयूवी है जिसमें शिफ्ट-बाय-केबल टेक्नोलॉजी दी गई है। इसके साथ ही यह एसयूवी अपने सेगमेंट में सबसे कम CO2 उत्सर्जन करने वाला वाहन भी है। 
विज्ञापन
Mahindra Scorpio N 2022 Booking Date New Scorpio 2022 Booking Online Mahindra Scorpio N Delivery Details
Mahindra Scorpio N - फोटो : Mahindra
कई ड्राइव मोड
ड्राइविंग एक्सपीरियंस की बात करें तो, नई महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन में कई ड्राइव मोड मिलते हैं - Tarmac (टारमैक), Snow (स्नो), Mud and Desert (मड एंड डेजर्ट), 4Xplore टेरेन मैनेजमेंट सिस्टम, पेट्रोल और डीजल इंजन का विकल्प। एसयूवी को फ्रेम प्लेटफॉर्म पर थर्ड-जेनरेशन बॉडी पर बनाया गया है, जो इसे काफी मजबूती देता है और ऑफ-रोडिंग क्षमता के साथ-साथ हाई-स्पीड स्थिरता प्रदान करता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed