{"_id":"671238329275378072094085","slug":"mahindra-scorpio-classic-boss-edition-launched-in-india-know-price-features-specifications-details-2024-10-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahindra Scorpio Classic Boss Edition: त्योहारी सीजन के लिए लॉन्च हुआ स्कॉर्पियो क्लासिक बॉस एडिशन, जानें कीमत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Mahindra Scorpio Classic Boss Edition: त्योहारी सीजन के लिए लॉन्च हुआ स्कॉर्पियो क्लासिक बॉस एडिशन, जानें कीमत
Fri, 18 Oct 2024 03:58 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 18 Oct 2024 03:58 PM IST
विज्ञापन
Mahindra Scorpio Classic Boss Edition
- फोटो : Mahindra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) ने Scorpio Classic (स्कॉर्पियो क्लासिक) एसयूवी के लिए एक नया Boss Edition (बॉस एडिशन) पेश किया है। इसमें कई कॉस्मेटिक बदलाव और नए फीचर्स के साथ आएगा, जो डीलरशिप लेवल पर एक्सेसरीज के जरिए लगाए जाएंगे। उम्मीद है कि Mahindra Scorpio Classic Boss Edition (महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक बॉस एडिशन) सिर्फ त्योहारी सीजन के लिए ही बिक्री पर होगा।
Mahindra Scorpio Classic Boss Edition
- फोटो : Mahindra
इंजन पावर और गियरबॉक्स
महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक बॉस एडिशन में 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन लगा है। यह इंजन 3,750 आरपीएम पर 130 बीएचपी का अधिकतम पावर और 1,600-2,800 आरपीएम पर 300 एनएम का पीक टॉर्क आउटपुट देता है। यह 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा है। इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और 4x4 ड्राइवट्रेन नहीं दिया गया है।

कैसा है लुक और डिजाइन
महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक बॉस एडिशन एसयूवी के लुक और डिजाइन की बात की जाए तो, नए बॉस एडिशन में बोनट स्कूप, फ्रंट ग्रिल, फॉग लैंप, रियर रिफ्लेक्टर, टेल लैंप, डोर हैंडल, साइड इंडिकेटर्स, रियर क्वार्टर ग्लास और हेडलैंप पर डार्क क्रोम गार्निश दिया गया है। फ्रंट बंपर, रेन वाइजर और ORVM के लिए कार्बन फाइबर कवर पर ऐड-ऑन भी लगाया गया है। एसयूवी में रियर गार्ड भी लगाया गया है जिस पर ब्लैक पाउडर कोटिंग दी गई है।
कलर ऑप्शन
महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक पांच कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसमें गैलेक्सी ग्रे, डायमंड व्हाइट, स्टील्थ ब्लैक, एवरेस्ट व्हाइट और रेड रेज जैसे रंग शामिल हैं।

कैसा है इंटीरियर
एसयूवी में अब रियर पार्किंग कैमरा लगा है जो तंग पार्किंग स्थलों में वाहन को चलाने में मदद करता है। अपहोल्स्ट्री को ब्लैक कलर में बदल दिया गया है, और इसके साथ महिंद्रा की कम्फर्ट किट भी आती है जिसमें तकिए और कुशन शामिल हैं।
वेरिएंट्स और कीमत
महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक दो वेरिएंट - S और S11 में उपलब्ध है। इनकी कीमत 13.62 लाख रुपये से शुरू होकर 17.42 लाख रुपये तक जाती है। दोनों कीमतें एक्स-शोरूम हैं।