{"_id":"64e08cc0a9a150a26e03c2d7","slug":"mahindra-recalls-over-1-lakh-xuv-suvs-mahindra-xuv700-recall-mahindra-xuv400-recall-2023-08-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahindra: महिंद्रा ने एक लाख से ज्यादा XUV एसयूवी को वापस मंगाया, जानें कौन से मॉडल हुए प्रभावित","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Mahindra: महिंद्रा ने एक लाख से ज्यादा XUV एसयूवी को वापस मंगाया, जानें कौन से मॉडल हुए प्रभावित
Sat, 19 Aug 2023 03:04 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 19 Aug 2023 03:04 PM IST
विज्ञापन
Mahindra XUV700
- फोटो : Mahindra
Mahindra & Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) ने अपनी 1.08 लाख से ज्यादा कारों को रिकॉल किया है। कंपनी ने एलान किया है कि वह वायरिंग लूम में घर्षण कट से जुड़े संभावित जोखिम के कारण अपने एक्सयूवी उत्पाद लाइन से दो मॉडलों की जांच और सुधार करेगी। कंपनी की इस जांच में 1.08 लाख से ज्यादा XUV700 एसयूवी और XUV400 की 3,560 यूनिट्स शामिल हैं।
Mahindra XUV400
- फोटो : Mahindra
क्या आपकी गाड़ी भी हुई है प्रभावित
ऑटोमोबाइल प्रमुख ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, "महिंद्रा वायरिंग लूम के घर्षण कट के संभावित जोखिम के लिए 8 जून 2021 से 28 जून 2023 के बीच निर्मित XUV700 की 1,08,306 यूनिट्स के इंजन बे में वायरिंग लूम रूटिंग की जांच करेगी। इसके अलावा, 16 फरवरी, 2023 से 5 जून 2023 के बीच निर्मित XUV400 वाहनों की 3,560 यूनिट्स में ब्रेक पोटेंशियोमीटर की अप्रभावी स्प्रिंग रिटर्न कार्रवाई की जांच की जाएगी।
जांच के लिए वापस मंगाई जा रही XUV700 यूनिट्स का निर्माण जून 2023 तक के दो वर्षों में किया गया था। इसी तरह, निरीक्षण के लिए XUV400 वाहनों का निर्माण इस साल फरवरी से जून के बीच किया गया था।

कंपनी ने आगे कहा, "सभी ग्राहकों के लिए निरीक्षण और उसके बाद सुधार मुफ्त किया जाएगा, जिनसे कंपनी व्यक्तिगत रूप से संपर्क करेगी। अपने ग्राहकों के लिए परेशानी मुक्त अनुभव सुनिश्चित करने के प्रयास में, कंपनी सक्रिय रूप से काम कर रही है।" यह कार्रवाई व्हीकल रिकॉल पर वॉलंट्री कोड के अनुपालन में भी है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahindra Scorpio N
- फोटो : Mahindra
इससे पहले भी हुई रिकॉल
विशेष रूप से, XUV700 को भारत में 2021 में पेश किया गया था। पिछले दिसंबर में, M&M ने रबर बेलो क्लीयरेंस को प्रभावित करने वाली सॉर्टिंग प्रक्रिया त्रुटि के कारण 1 जुलाई से 11 नवंबर, 2022 के बीच उत्पादित 12,566 XUV700 यूनिट्स को वापस मंगाया था। कंपनी ने स्कॉर्पियो-एन की 6,618 यूनिट्स भी वापस मंगाई थी।

Maruti Suzuki S-Presso
- फोटो : Maruti Suzuki
मारुति ने भी किया था रिकॉल
एक अन्य भारतीय वाहन निर्माता, मारुति सुजुकी संभावित रूप से दोषपूर्ण स्टीयरिंग टाई रॉड को बदलने के लिए 5 जुलाई, 2021 और 15 फरवरी, 2023 के बीच निर्मित 87,599 यूनिट्स एस-प्रेसो और ईको मॉडल को वापस मंगा रही है। कंपनी ने जुलाई में कहा था कि दोषपूर्ण स्टीयरिंग टाई रॉड हिस्सा टूट सकता है, जिससे वाहन की संचालन क्षमता और हैंडलिंग प्रभावित हो सकती है।