फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahindra Thar 5 door: ज्यादा स्पेस वाली बड़ी महिंद्रा थार 5-डोर इस साल नहीं होगी लॉन्च, जानें वजह

Fri, 26 May 2023 07:55 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 26 May 2023 07:55 PM IST
विज्ञापन
Mahindra officially confirms Thar 5-door not to be launched in India this year
Mahindra Thar - फोटो : Social Media
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Mahindra (महिंद्रा) ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि Thar (थार) 5-डोर एसयूवी को इस साल भारत में लॉन्च नहीं किया जाएगा। थार 5-डोर के बारे में यह अहम खुलासा मीडिया रिपोर्ट में हुआ है। कार निर्माता इस समय बेची जा रही थार के मौजूदा मॉडल के बैकलॉग को पूरा करने के लिए अपने उत्पादन में तेजी लाने पर काम कर रहा है। 

 
Mahindra officially confirms Thar 5-door not to be launched in India this year
Mahindra Thar - फोटो : Mahindra
थार एसयूवी की उत्पादन क्षमता इस समय हर महीने 8,000 यूनिट्स है। कंपनी अब एसयूवी के 5-डोर वर्जन को लॉन्च करने से पहले मौजूदा मॉडल के वेटिंग पीरियड को कम करने के लिए इसके उत्पादन को बढ़ा कर हर महीने 10,000 यूनिट्स तक ले जाने की योजना बना रही है। रिपोर्ट के मुताबिक 1 मई तक थार की 58,000 ओपन बुकिंग हो चुकी है।
Mahindra officially confirms Thar 5-door not to be launched in India this year
Mahindra Thar - फोटो : Mahindra
हाल ही में महिंद्रा ने एलान किया कि उसकी थार एसयूवी ने एक लाख बिक्री मील का पत्थर पार कर लिया है। देश में इस एसयूवी को 2020 में लॉन्च किया गया था, जिसके बाद से कंपनी ने अब यह उपलब्धि हासिल की है। यह ऑफ-रोडिंग के शौकीनों के साथ-साथ सिटी ड्राइविंग के लिए कार निर्माता की एक लोकप्रिय पेशकश बन गई है। महिंद्रा थार एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत 10.55 रुपये से 16.78 लाख रुपये के बीच है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahindra officially confirms Thar 5-door not to be launched in India this year
Mahindra Thar - फोटो : Mahindra
Mahindra Thar को 4WD और RWD वर्जन में 3-डोर बॉडी स्टाइल में बेचा जाता है। इसमें ग्राहकों को हार्ड-टॉप, सॉफ्ट-टॉप और कन्वर्टिबल-टॉप फॉर्मेट में से चुनने का विकल्प मिलता है। इसके अलावा यह एसयूवी AX Opt और LX नामक के दो वैरिएंट्स में उपलब्ध है। जबकि कंपनी अपनी इस लोकप्रिय ऑफ रोडर एसयूवी को 6 कलर ऑप्शंस के साथ पेश करती है। जिसमें एवरेस्ट व्हाइट, एक्वामरीन, ब्लेजिंग ब्रॉन्ज, रेड रेज, नेपोली ब्लैक और गैलेक्सी ग्रे जैसे रंग शामिल हैं।
विज्ञापन
Mahindra officially confirms Thar 5-door not to be launched in India this year
Mahindra Thar - फोटो : Social Media
पावरट्रेन की बात करें तो, महिंद्रा थार रेंज 2.0-लीटर mStallion टर्बो-पेट्रोल इंजन, 1.5-लीटर mHawk डीजल इंजन और 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन के साथ उपलब्ध है। पेट्रोल यूनिट 150 bhp का पावर और 320 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। 2.2-लीटर डीजल इंजन 130 bhp का पावर और 300 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि 1.5-लीटर डीजल इंजन की बात करें तो यह 117 bhp का पावर और 300 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक यूनिट्स शामिल हैं। 1.5 लीटर डीजल यूनिट और 2.2 लीटर डीजल यूनिट खास तौर पर क्रमशः आरडब्ल्यूडी और 4डब्ल्यूडी वर्जन के साथ आती हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed