फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Royal Enfield Hunter 350: मेड-इन-इंडिया रॉयल एनफील्ड हंटर 350 अमेरिका में लॉन्च, जानें भारत से है कितनी महंगी

Wed, 26 Apr 2023 03:53 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 26 Apr 2023 03:53 PM IST
विज्ञापन
Made-in-India Royal Enfield Hunter 350 launched in USA Know Price Features Specs
Royal Enfield Hunter 350 - फोटो : Royal Enfield
Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) ने हाल ही में अमेरिकी बाजार में मेड-इन-इंडिया Hunter 350 (हंटर 350) मोटरसाइकिल को लॉन्च किया। हंटर 350 की एक्स-शोरूम कीमत मोनोटोन शेड्स के लिए 3,999 डॉलर (लगभग 3.27 लाख रुपये) तय की गई है, जबकि डुअल-टोन ऑप्शन के लिए 4,199 डॉलर (लगभग 3.43 लाख रुपये) रखी गई है। आरई हंटर 350 भारत में एक ही ग्लोबल स्पेसिफिकेशंस के साथ बनाया गया है। भारतीय बाजार और अमेरिका में बेची जाने वाली इस मोटरसाइकिल एक समान हैं। भारतीय बाजार में रॉयल एनफील्ड हंटर 350 की कीमतें 1.49 लाख रुपये से शुरू होती हैं और 1.71 लाख रुपये तक जाती है।
Made-in-India Royal Enfield Hunter 350 launched in USA Know Price Features Specs
Royal Enfield Hunter 350 - फोटो : Royal Enfield
इंजन पावर
Meteor 350 और नई-जेन क्लासिक 350 के साथ साझा किए गए नए जे-प्लेटफ़ॉर्म पर निर्मित, रॉयल एनफील्ड हंटर 350 में वही 349 सीसी सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड मोटर से 6,100 आरपीएम पर 20.2 बीएचपी का पावर और 4,000 आरपीएम पर 27 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट होता है। इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। हंटर 350 आरई की ज्यादा किफायती बाइक्स में से एक है और अमेरिका में रॉयल एनफील्ड परिवार के लिए एंट्री पॉइन्ट के तौर पर काम करेगा।
Made-in-India Royal Enfield Hunter 350 launched in USA Know Price Features Specs
Royal Enfield Hunter 350 - फोटो : Royal Enfield
फीचर्स
हंटर 350 सिर्फ अमेरिका में मेट्रो वैरिएंट में पेश किया जाता है। एंट्री लेवर रेट्रो वैरिएंट को फिलहाल नहीं उतारा गया है। Hunter 350 Metro (हंटर 350 मेट्रो) 17 इंच के अलॉय व्हील के साथ ट्यूबलेस टायर, डुअल-चैनल एबीएस और डिजिटल रीडआउट के साथ एक बड़े एनालॉग कंसोल के साथ आती है। इसके उलट, ज्यादा किफायती रेट्रो वैरिएंट में स्पोक व्हील और सिंगल-चैनल ABS मिलता है। अन्य हार्डवेयर कंपोनेंट्स में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, रियर में ट्विन शॉक्स, दोनों तरफ डिस्क ब्रेक, हैलोजन हेडलैम्प और एक एलईडी टेललाइट शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Made-in-India Royal Enfield Hunter 350 launched in USA Know Price Features Specs
Royal Enfield Hunter 350 - फोटो : Royal Enfield
इन देशों में होता है निर्यात
यूएस-स्पेक रॉयल एनफील्ड हंटर 350 का वजन 181 किलोग्राम है, जो भारतीय वर्जन के बराबर है। इस मॉडल को निर्माता की तमिलनाडु स्थित प्लांट से दुनिया भर के विभिन्न बाजारों में निर्यात किया जाता है। अमेरिका के अलावा, हंटर 350 इंडोनेशिया, जापान, थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड, फ्रांस, जर्मनी, इटली, यूके, अर्जेंटीना, कोलंबिया और मैक्सिको में उपलब्ध है। उम्मीद है कि कंपनी इस साल के आखिर में मोटरसाइकिल को और बाजारों में पेश करेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed