KTM India ने बुधवार को अपनी नई 2022 KTM 250 एडवेंचर मोटरसाइकिल लॉन्च की। कंपनी ने दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.35 लाख रुपये रखी है। क्वार्टर-लीटर इंजन वाली यह प्रीमियम एडवेंचर मोटरसाइकिल दो अलग-अलग रंग विकल्पों में उपलब्ध है। इसमें केटीएम इलेक्ट्रॉनिक ऑरेंज और केटीएम फैक्ट्री रेसिंग ब्लू रंग शामिल हैं।
आसान फाइनेंस पर उपलब्ध
मोटरसाइकिल देश भर में सभी केटीएम डीलरशिप पर उपलब्ध है। ऑस्ट्रियाई मोटरसाइकिल निर्माता का दावा है कि नई 2022 KTM 250 मोटरसाइकिल हर महीने 6,300 रुपये की राशि पर आसान फाइनेंस ऑप्शन के साथ भी उपलब्ध है।
इंजन और पावर
इस क्वार्टर-लीटर मोटरसाइकिल में 248cc DOHC 4-वाल्व सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन अधिकतम 30 PS का पावर और 24 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
2 of 6
केटीएम 250 एडवेंचर मोटरसाइकिल लॉन्च
- फोटो : KTM
ब्रेकिंग और सस्पेंशन
मोटरसाइकिल को 200 mm ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है जिससे यह सुनिश्चित होता है कि यह मशीन किसी भी इलाके में आसानी से सफर कर सकती है। इसमें 19-इंच के फ्रंट और 17-इंच के रियर ट्यूबलेस टायर मिलते हैं। बाइक में 320 mm का फ्रंट डिस्क और ब्रेकिंग के लिए 230 mm का रियर डिस्क है, जो बायब्रे से लिया गया है। इन्हें डुअल-चैनल Bosh ABS के साथ जोड़ा गया है। इसमें 170 mm का फ्रंट यूएसडी फोर्क्स और 177 mm का रियर सस्पेंशन मिलता है।
3 of 6
केटीएम 250 एडवेंचर मोटरसाइकिल लॉन्च
- फोटो : KTM
फीचर्स
नई 2022 केटीएम 250 बाइक में शार्प लुक वाला LED हेडलैंप है, जिसमें इंटीग्रेटेड LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स दिए गए हैं। हाई-राइडिंग मोटरसाइकिल में 14.5-लीटर क्षमता वाला ईंधन टैंक, एक डिजिटल डिस्प्ले, स्प्लिट सीट, स्किड प्लेट, एलईडी टेललाइट को पतली पूंछ की नोक पर इंटीग्रेट किया गया है। इसमें ब्लैक अलॉय व्हील्स मिलते हैं।
4 of 6
केटीएम 250 एडवेंचर मोटरसाइकिल लॉन्च
- फोटो : KTM
हल्का प्लेटफॉर्म
मोटरसाइकिल निर्माता का दावा है कि 2022 केटीएम शानदार एर्गोनोमिक डिजाइन के साथ आती है जो एक लंबी दूरी की आरामदायक सवारी सुनिश्चित करती है। मोटरसाइकिल अपने हल्के प्लेटफॉर्म को कंपनी की KTM 390 एडवेंचर के साथ साझा करती है। दावा किया जाता है कि मोटरसाइकिल को ब्रांड के रैली एक्सपीरियंस के साथ डिजाइन किया गया है। केटीएम का दावा है कि यह एडवेंचर मोटरसाइकिल केटीएम 450 रैली से प्रेरित है जिसने डकार रैली में भाग लिया है।
5 of 6
केटीएम 250 एडवेंचर मोटरसाइकिल लॉन्च
- फोटो : KTM
मुकाबला
एडवेंचर मोटरसाइकिलों की भारत में मांग और बिक्री में बढ़ोतरी देखी जा रही है। खासकर युवा पीढ़ी के राइडर्स जो राइडिंग और हाई परफॉर्मेंस का रोमांच चाहते हैं। 2022 केटीएम 250 एडवेंचर मोटरसाइकिल Royal Enfield Himalayan (रॉयल एनफील्ड हिमालयन), Hero XPulse 200 (हीरो एक्सपल्स 200) और BMW G310 GS (बीएमडब्ल्यू जी310 जीएस) जैसी बाइक्स को टक्कर देगी।