फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kerala Police: केरल पुलिस के बेडे़ में शामिल हुई Force Gurkha और Mahindra Bolero एसयूवी, जानें इनकी खासियतें और कीमत

Wed, 09 Feb 2022 08:44 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 09 Feb 2022 08:44 PM IST
विज्ञापन
Kerala Police Cars Kerala Police department adds Force Gurkha and Mahindra Bolero SUV to its fleet
Force Gurkha SUV - फोटो : Force Motors
केरल पुलिस ने राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में अपनी मौजूदगी को और बढ़ाने के लिए 44 Force Gurkha (फोर्स गुरखा) एसयूवी खरीदे हैं। उन्होंने ऐसा इसलिए किया है क्योंकि 4×2 वाहन पर्वतीय क्षेत्रों में उतने कारगर नहीं हैं जहां उबड़-खाबड़ इलाके हैं। जबकि Force Gurkha एक दमदार वाहन है जिसमें 4×4 ड्राइव मिलता है और इसे ऐसे इलाकों से निपटने के लिए बनाया गया है। इसके अलावा, केरल पुलिस ने पुलिस बेड़े में 72 Mahindra Bolero (महिंद्रा बोलेरो) एसयूवी भी शामिल किए हैं। पुलिस बेड़े में बोलेरा B4 वैरिएंट शामिल किया जाएगा जो बोलेरो का बेस वैरिएंट है। इन वाहनों को जल्द ही राज्य भर के विभिन्न पुलिस स्टेशनों पर तैनात किया जाएगा। यह पहली बार नहीं है जब पुलिस फोर्स Mahindra Bolero को अपने वाहन के रूप में इस्तेमाल कर रही है। कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल और आंध्र प्रदेश पहले से ही महिंद्रा बोलेरो को पेट्रोलिंग कार के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। 
Kerala Police Cars Kerala Police department adds Force Gurkha and Mahindra Bolero SUV to its fleet
Kerala Police Force Gurkha SUV - फोटो : For Reference Only
क्या है इसमें खास
फोर्स मोटर्स ने सितंबर 2021 में नई गुरखा लॉन्च की थी। नए BS6 ईंधन उत्सर्जन मानदंडों के लागू होने के कारण देश में BS4 गुरखा को बंद कर दिया गया था। पिछले साल लॉन्च किया गया मॉडल न सिर्फ BS6-अनुपालन वाला है, बल्कि इसे कॉस्मेटिक अपग्रेड भी हासिल हुआ है। हालांकि यह ट्रेडमार्क सिल्हूट को बरकरार रखता है, नई फोर्स गुरखा एसयूवी को 'गुरखा' लोगो के साथ एक नया ग्रिल, नया फ्रंट बम्पर, एलईडी डीआरएल के साथ एलईडी हेडलाइट्स, फेंडर-माउंटेड एलईडी इंडिकेटर्स, नई टेल लाइट और रियर सीट के लिए एक पैनारोमिक विंडो मिलती है। 
Kerala Police Cars Kerala Police department adds Force Gurkha and Mahindra Bolero SUV to its fleet
Force Gurkha - फोटो : Force Motors
फीचर्स
फीचर्स की बात करें को नई गुरखा 7-इंच के टचस्क्रीन, एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले, चार स्पीकर, पावर विंडो, सेंट्रल लॉकिंग, एसी, कॉर्नरिंग लैंप और फॉलो-मी-होम हेडलैंप जैसे फीचर्स से लैस है। सुरक्षा के लिए, इस एसयूवी में डुअल फ्रंट एयरबैग, ABS, EBD, रियर पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kerala Police Cars Kerala Police department adds Force Gurkha and Mahindra Bolero SUV to its fleet
Force Gurkha - फोटो : Force Motors
इंजन और कीमत
नई Force Gurkha में Mercedes से लिया गया 2.6-लीटर टर्बो डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 90 bhp का पावर और 250 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। इसके अलावा, ऑफरोडर को फ्रंट और रियर एक्सल पर मैनुअल डिफरेंशियल लॉक के साथ 4X4 पावरट्रेन के साथ-साथ क्रॉल मोड के साथ 4X4 लो गियर मिलता है। Force Gurkha सिर्फ एक ही वैरिएंट में उपलब्ध है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 14.10 लाख रुपये है। 
विज्ञापन
Kerala Police Cars Kerala Police department adds Force Gurkha and Mahindra Bolero SUV to its fleet
Mahindra Bolero - फोटो : Mahindra
Mahindra Bolero
Mahindra Bolero ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत लोकप्रिय है क्योंकि यह बहुत विश्वसनीय होने के लिए जानी जाती है। इसके अलावा, यह सबसे किफायती रियर-व्हील ड्राइव एसयूवी में से एक है। यह लैडर-फ्रेम चेसिस का इस्तेमाल करती है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस काफी अच्छा है और एसयूवी सभी मैटल पार्ट्स के साथ एक टैंक की तरह बनाई गई है। इसका इंजन बहुत विश्वसनीय है और इसे बहुत कम रखरखाव की जरूरत पड़ती है। अब Mahindra Bolero पहले से ज्यादा सुरक्षित बन गई है क्योंकि एसयूवी अब स्टैंडर्ड तौर पर डुअल फ्रंट एयरबैग के साथ आती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed